फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers protest on vaidwala

Sirsa News: वैदवाला में बिजली टावर के मुआवजे के लिए किसानों का धरना जारी

Thu, 06 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
farmers protest on vaidwala
13 अगस्त को महापंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव वैदवाला में बिजली टावर के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग पर किसानों और ग्रामीणों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। प्रशासन और किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने 13 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया।
धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता मैक्स साहूवाला ने बताया कि प्रभावित किसान अधिग्रहित भूमि का कलेक्टर रेट से चार से पांच गुना मुआवजा मांग रहे हैं। प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

13 अगस्त की महापंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसानों से शामिल होने की अपील की गई है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नाथवान सहित विभिन्न किसान संगठनों ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता जसवीर भाटी ने कहा कि जब तक किसानों को न्यायोचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वादाखिलाफी का आरोप
मनदीप नाथवान ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले बातचीत के दौरान बिजली लाइन का कार्य रोकने का आश्वासन दिया गया था। परंतु बाद में किसानों की सहमति के बिना ही निर्माण कार्य आगे बढ़ा दिया गया। प्रभावित किसान भूपेंद्र वैदवाला ने बताया कि बिजली टावर उनके खेत के बीच से गुजर रहा है। इससे जमीन की उपयोगिता और बाजार मूल्य दोनों प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में ऐसे मामलों में अधिक मुआवजा दिया गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed