फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers' movement continues, today's meeting of United Kisan Morcha

किसानों का आंदोलन जारी, संयुक्त किसान मोर्चा की आज बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers' movement continues, today's meeting of United Kisan Morcha
सिरसा, डबवाली, रानियां। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के दूसरे दिन भी किसान धरनास्थल पर डटे रहे। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा उसके अनुसार ही वह चलेंगे। बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रविवार को बैठक की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसानों की ओर से एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली बिल को रद्द करने और किसानों पर दर्ज केसों को रद्द करने के साथ अन्य कई मांगों को भी रखा गया है।
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा पर डबवाली विधायक अमित सिहाग ने किसान आंदोलन की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर का संघर्ष, एकता और स्वाभिमान की जीता है। वहीं जेजेपी प्रवक्ता रणजीत सिंह मटदादू ने कहा कि गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला किसानों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

एमएसपी तक संघर्ष रहेगा जारी : राकेश
गोरीवाला में किसान सभा के तहसील सचिव राकेश फगोड़िया व पैक्स चौटाला वाइस चैयरमेन दया राम उलानिया ने कहा कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं होता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भी सब सतर्क रहेंगे और संसद से कानूनों के निरस्त होने की प्रतीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तानाशाही सरकार की हर लोकतंत्र की जीत हुई : डॉ. अमरजीत
कृषि कानूनों की वापसी पर आम आदमी पार्टी नेता डॉ. अमरजीत सिंह चानी ने कहा कि 700 से अधिक किसानों की शहादत के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत तब तक अधूरी है जब तक तीनों कानून संसद में निरस्त नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed