फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers, Congress MLAs and leaders fighting for DAP will surround the office of Agriculture Department today.

Sirsa News: डीएपी के लिए जूझ रहे किसान, कांग्रेस विधायक व नेता आज कृषि विभाग के कार्यालय का करेंगे घेराव

Mon, 21 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers, Congress MLAs and leaders fighting for DAP will surround the office of Agriculture Department today.
सिरसा की अनाज मंडी में डीएपी के लिए लगी लाइन।  फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डीएपी के लिए खरीद केंद्रों के बाहर किसानों को लंबी-लंबी कतार लग रही है। किसान अल सुबह ही खाद के लिए खरीद केंद्र के बाहर पहुंचने शुरू हो जाते हैं। स्थिति ये है कि 12-12 घंटे लाइन में लगने के बाद किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही। अब किसानों की इस समस्या को लेकर विधायक गोकुल सेतिया व अन्य कांग्रेसी नेता सोमवार को कृषि विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। सोशल मीडिया पर लाइव होकर विधायक गोकुल सेतिया ने ऐलनाबाद और कालांवाली विधायक सहित अन्य नेताओं से विरोध में शामिल होने की अपील की।



कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 अक्तूबर तक 16 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद बांटी जा चुकी है। 500 से 600 मीट्रिक टन खाद का स्टाॅक पड़ा है। इस वर्ष 40 हजार मीट्रिक टन खाद की मांग है। मांग के अनुसार 40 प्रतिशत खाद अभी तक बांटी जा चुकी है, जबकि गेहूं की बिजाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार 23 और 24 अक्तूबर को लगने वाले रैक से जिले में 60 से 70 प्रतिशत खाद का वितरण हो जाएगा।
विज्ञापन






बॉक्स

बिजाई की यह है स्थिति

सरसों की बिजाई -- 5 प्रतिशत

गेहूं की बिजाई - शून्य

आलू की बिजाई - 5 प्रतिशत

----

बॉक्स

फसलों की कटाई की स्थिति

ग्वार की कटाई : 90 प्रतिशत

नरमे की चुगाई : 70 प्रतिशत

धान की कटाई : 30 से 35 प्रतिशत





एक सप्ताह में पैक्स के जरिये 60 गांवों में बंटी खाद

अधिकारियों के अनुसार कृषि विभाग के पास आने वाले स्टॉक का 40 प्रतिशत हैफेड को दिया जाता है। हैफेड की ओर से गांवों में पैक्स सोसायटियों को खाद भेजी जाती है। एक बार में एक ही सोसायटी को खाद मिलती है। भ्रष्टाचार न फैले इसलिए गांवों को सोसायटियों को रूटीन में बदला जाता है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में 60 गांवों में पैक्स ने खाद बांटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








खाद का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। किसानों को अब तक 16000 मीट्रिक टन खाद बांटी गई है। 40 प्रतिशत खाद अभी तक किसानों को बंट चुकी है। गेहूं की बिजाई शुरू नहीं हुई है। किसानों को खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। - अमित कुमार , एसडीओ, कृषि विभाग।






इन दिनों किसानों को डीएपी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। मैंने स्वयं कृषि अधिकारी से बाद की थी, लेकिन अधिकारी ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इस प्रकार का रवैया नहीं चलेगा। सोमवार का सभी कांग्रेस नेता कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। -गोकुल सेतिया, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed