{"_id":"62e6bfc613fa7e658e77d71f","slug":"farmers-burn-effigy-of-central-government-at-toll-sirsa-news-hsr638103135","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने टोल पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने टोल पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते किसान। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रविवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शहीद ऊधमसिंह जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए वादाखिलाफी दिवस मनाया गया। सिरसा में संयुक्त किसान मोर्चा के घटक अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति हरियाणा, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां और किसान सभा से जुड़े किसान भावदीन टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और मोदी सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसानों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर धरना लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगें तुरंत नहीं मानी गई तो पहले की तरह से दिल्ली में सरकार को घेरा जाएगा।
किसान सभा के वरिष्ठ नेता स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला इंग्लैंड जाकर सर माइकल एडवायर को मारकर लिया था। आज के दिन उनको फांसी हुई थी। विर्क ने कहा कि किसानों और और मजदूरों का राज आने के बाद ही शहीदों के सपनों का देश बन सकता है।
विज्ञापन
मंच का संचालन करते हुए डॉ. सुखदेव जम्मू और तिलक राज ने कहा कि सरकार एमएसपी पर चर्चा से दूर भाग रही है। जो कमेटी सरकार द्वारा चर्चा के लिए बनी है। उसमें सारे लोग तीन कृषि बिलों के समर्थक हैं। उसे तुरंत भंग किया जाए। किसान नेता रोशन सुचान, रघुबीर नकोड़ा, गुरतेज बराड़, महिंद्र सिंह खाजाखेडा, कॉ. सुरतीत सिंह , मिलख राज धनूर, बलजीत सिंह, रघुवीर गिल, बगीचा सिंह, विक्रम झोरडनाली, इकबाल नेजाडेला, भजन बाजेकां, हरदेव संधू, अशोक, अजीत जैन, जगरूप सिंह चौबुर्जा, हैप्पी बक्शी सहित किसान नेताओं ने जोर देकर कहा कि सरकार बिजली बिल 2020 रद्द करें, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बरखास्त कर गिरफ्तार करें। खराब हुई फसलों का मुआवजा दे।