{"_id":"606b4c408ebc3e58fe36997c","slug":"farmers-arrived-at-the-grain-market-at-four-o-clock-in-the-morning-on-the-first-day-tokens-were-not-cut-till-two-in-the-afternoon-sirsa-news-rtk60310894","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन सुबह चार बजे अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसान, दोपहर दो बजे तक नहीं कटा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन सुबह चार बजे अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसान, दोपहर दो बजे तक नहीं कटा टोकन
विज्ञापन
अनाज मंडी में सोमवार को पहले दिन छह किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। किसानों को टोकन कटवाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान सुबह चार बजे अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे थे, लेकिन दोपहर दो बजे तक टोकन नहीं कट पाया। हालांकि एक किसान ने टोकन नहीं कटने पर आंदोलन कर रहे किसानों को मंडी में बुला लिया, जिसके पश्चात आंदोलन कर रहे किसानों ने उसका टोकन कटवा दिया। शाम तक 440 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है।
पहले दिन सिरसा की नई अनाज मंडी में पांच किसान और कपास मंडी में एक किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। किसान जब मार्केट कमेटी कार्यालय में टोकन कटवाने पहुंचे तो किसानों से मैसेज की फोटोकॉपी मांगी, लेकिन किसानों को इसकी जानकारी न होने के कारण फोटोकॉपी करवाने के लिए भटकना पड़ा। जैसे-तैसे कर किसानों ने दस्तावेजों को एकत्र किया और टोकन कटवाया। दोपहर करीब तीन बजे के बाद गेहूं की खरीद शुरू हुई। अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की फसल के एजेंसियों की ओर से सैंपल लिए गए और नमी की जांच की गई। गेहूं में 10 से 12 फीसदी की नमी पाई गई थी। नमी सामान्य पाए जाने के बाद पहले दिन गेहूं की खरीद कर ली गई है। वहीं अधिकारियों की ओर से किसानों को गेहूं सुखाकर ही मंडी में लेकर पहुंचने की अपील की जा रही है, ताकि किसानों को खरीद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह बोले किसान
पोर्टल से ऑनलाइन तिथि का बदलाव कर सोमवार को करीब 250 क्विंटल गेहूं लेकर सुबह 4 बजे मंडी पहुंचे थे, लेकिन मार्केट कमेटी द्वारा दोपहर तक कोई भी कर्मचारी जांच के लिए नहीं पहुंचा और न ही टोकन काटने को लेकर कोई जानकारी दी गई।
विज्ञापन
- जंगीर सिंह, गांव कोटली
वर्जन
करीब 180 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में सुबह छह बजे पहुंचे थे, लेकिन मार्केट कमेटी की ओर से दोपहर करीब एक बजे टोकन काटा गया और गेहूं की जांच करने के लिए एजेंसी दोपहर बाद तीन बजे पहुंची। टोकन कटवाने के समय भी मोबाइल पर आए मैसेज की फोटोकॉपी मांगी गई थी, लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
- रवि कुमार, गांव सिकंदरपुर
अलग-अलग मंडियों में एजेंसियां हर रोज करेंगी खरीद
किसानों को सुविधा देने के लिए सिरसा की अलग-अलग चार मंडियों में चारों एजेंसियां हर रोज खरीद करेंगी। एजेंसियों को मंडी देने को लेकर आढ़तियों की ओर से बैठक की जा रही है, जिसके पश्चात एक मंडी में एक एजेंसी हर रोज गेहूं की खरीद करेगी, ताकि खरीद प्रक्रिया के कारण किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पोर्टल पर पंजीकरण करवाने को लेकर आज अंतिम दिन
सरकार द्वारा जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए सरकार ने 5 व 6 अप्रैल को पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया था। जो किसान अपना पंजीकरण नहीं करवा सकें, वे 6 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
वर्जन
किसानों के मोबाइल नंबर और मैसेज की जांच कर टोकन काटे जे रहे हैं। खरीद एजेंसियों को अलग-अलग मंडी देने को लेकर प्रक्रिया चलने के कारण देरी हुई है। मंडी में गेहूं की नमी की जांच कर गेहूं की खरीद की जा रही है। किसान मैसेज के साथ आए लिंक के अनुुुसार भी तिथि में बदलाव कर सकते हैं।
- विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।