फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmer protest

फसल बेचने जा रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, आक्रोषित किसानों ने तोड़े बेरीगेड

Fri, 16 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
रोड जाम कर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
रोड़ी क्षेत्र से फसल बेचने पंजाब जा रहे सिरसा के किसानों को पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पर रोकते हुए उनकी पंजाब में इंट्री नहीं होने दी। जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने रोड़ी-सरदूलेवाला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम पंजाब क्षेत्र में होने के चलते पंजाब की सरदूलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को आदेशों का हवाला देते हुए समझाना चाहा लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी रोड पर खड़ी कर दी। आक्रोशित किसान अधिकारियों के सामने ही बैरिकेड तोड़ पंजाब में इंट्री कर गए। रोड जाम कर रहे किसानों ने कहा कि रोड़ी, सुरतिया, मत्तड़, लहंगेवाला, फग्गू, देसू खुर्द, रोहण के किसानों की आढ़त पंजाब क्षेत्र के सरदूलगढ़ में है इसलिए किसान फसल भी वहीं डालेंगे जहां उनकी आढ़त है। पंजाब पुलिस ने रोड़ी में गोशाला के निकट पंजाब नाके पर उन्हें आगे प्रवेश करने से रोक दिया। पुलिस द्वारा पंजाब में न जाने देने से आक्रोशित किसानों ने पंजाब पुलिस के नाके पर ही धरना लगाते हुए रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर सरदूलगढ़ थाना प्रभारी अजय परोचा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने किसानों को आदेशों का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की। रोड जाम के दौरान हुई बारिश में भी किसान रोड से नहीं हटे। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर उनके ऊपर तिरपाल डालकर धरना जारी रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों की भी नहीं सुनीं
सूचना के बाद सरदूलगढ़ से तहसीलदार ओमप्रकाश जिंदल व डीएसपी अमरजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की लेकिन किसानों ने अधिकारियों की एक नहीं सुुनी। आक्रोशित किसान पंजाब पुलिस के बैरिकेड तोड़कर ट्रॉलियां पंजाब की ओर ले गए। इस दौरान किसानों के साथ रोड पर बैठे सभी लोग भी पंजाब में इंट्री कर गए। 3 घंटे रोड जाम के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पंजाब से आने वाले वाहन वाया जटाना होकर तो वहीं रोड़ी क्षेत्र से आने वाले वाहन मत्तड़, लहंगेवाला व जटाना से होकर निकले।
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्र की कोई भी फसल पंजाब में न आने देने के लिए पंजाब सरकार के आदेश हैं इसलिए किसानों को पंजाब में इंट्री से रोका था। हम सरकार के आदेशों की पालना कर रहे हैं। -अजय परोचा, एसएचओ सरदूलगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed