फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmer protest in market cometee office

पांच घंटे खरीद बंद होने पर प्रदर्शन

Sat, 20 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in market cometee office
अनाज मंडी में प्रदर्शन करते आढ़ती और किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
मार्केट कमेटी और आढ़तियों के बीच विवाद की वजह से सुबह आठ बजे से मंडी में सरसों और नरमा लेकर पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बोली न लगने पर किसानों ने मंडी में प्रदर्शन किया और मार्केट कमेटी अधिकारियों को मामले की शिकायत दी। जिसके पश्चात मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने आढ़तियों की बैठक बुलाई। डेढ़ घंटे तक बहस के बाद आढ़तियों और मार्केट कमेटी अधिकारियों में सुलह हुई। इसके बाद शाम तीन बजे नरमा और सरसों का खरीद शुरू हो पाई।
विज्ञापन

किसानों को सुविधा के लिए आढ़तियों द्वारा नरमें की ट्रॉलियों को सीधा कॉटन फैक्ट्रियों में भेजा जा रहा था। परंतु मार्केट कमेटी की ओर से आढ़तियों को आदेश दिए गए थे कि जो भी आढ़ती किसानों से नरमा व अन्य फसलों की खरीद करेगा, वह पहले मंडी में लेकर पहुंचेंगे और मार्केट कमेटी कार्यालय से टोकन कटवाने के बाद बोली लगाकर फैक्ट्री में भेजेगा। लेकिन बीते शुक्रवार को आढ़तियों ने कई किसानों की नरमें की ट्रालियों को सीधा कॉटन फैक्ट्री में भेज दिया और आढ़तियों ने मार्केट कमेटी से नरमें का टोकन कटवा दिया। तत्पश्चात मार्केट कमेटी अधिकारियों ने सीधा कॉटन फैक्ट्री में गई नरमें की ट्रालियों के टोकनों को रद्द कर दिया। ऐसे में शनिवार को आढ़तियों ने रोष में आकर नरमें की बोली शुरू नहीं करने दी और सरसों की बोली भी रूकवा दी । किसानों ने रोष प्रकट कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की शिकायत मार्केट कमेटी सचिव को दी। जिसके पश्चात एक बजे मार्केट कमेटी में सभी आढ़तियों को बैठक के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

बैठक में दोनों पक्षों में हुई तीखी बहस
मार्केट कमेटी में एक बजे डीएमईओ चरणजीत सिंह गिल और मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने आढ़तियों की बैठक ली। बैठक में डेढ़ घंटे तक टोकन कैंसल करवाने के मामले को लेकर बहस बाजी होती रही। मार्केट अधिकारियों ने कहा कि कोई भी आढ़ती किसान को नरमा या अन्य फसल लेकर मंडी में लेकर आने के लिए कहता है तो उसे टोकन आवश्यक कटवाना होगा। कोई भी फैक्ट्री संचालक सीधे तौर पर नरमें व अन्य फसल की खरीद नहीं करेगा। आढ़तियों को सभी ट्रालियों के टोकन कटवाने होंगे अगर कोई भी आढ़ती ट्राली का टोकन नहीं काटता तो उसकी फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले बोली शुरू नहीं हुई तो करेंगे रोड जाम
सुबह आठ बजे सरसों लेकर मंडी में पहुंचे थे। 11 बजे तक बोली शुरू नहीं हुई तो आसपास के आढ़तियों से जानकारी ली। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी द्वारा बोली कार्य बंद करने की जानकारी दी थी। अढ़ाई बजे तक बोली शुरू नहीं हो पाई।

सीधा खरीद बंद करने को लेकर टोकन रद करवाए गए थे। आढ़तियों से बातचीत हो चुकी है। जो भी आढ़ती किसान की फसल बुलवाता है उसे पहले टोकन कटवाना होगा। इसके पश्चात बोली होगी। कई आढ़ती और कॉटन फैक्ट्री संचालक किसानों की फसल को सीधा बेच देते थे और टोकन नहीं कटवाते थे। उसके लिए आढ़तियों से लिखित में ले लिया है। खरीद कार्य शुरू कर दिया गया है।
- चरणजीत सिंह गिल, डीएमईओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed