फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer leader Bharukhera staged a sit-in on the bed outside the SP office in Sirsa

सिरसा: किसान नेता भारूखेड़ा ने एसपी ऑफिस के बाहर बेड पर ही दिया धरना, सुरक्षा वापस दिए जाने की मांग

Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

किसान नेता भारूखेड़ा एंबुलेंस में सवार होकर इलाज करवाने के बजाय एसपी ऑफिस में पहुंचे। वह बोले कि सुरक्षा वापस दी जाए और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
Farmer leader Bharukhera staged a sit-in on the bed outside the SP office in Sirsa
एसपी कार्यालय के समक्ष बेड पर लेटे किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में जानलेवा हमले में मुख्य हमलावरों की गिरफ्तारी न होने और पुलिस की ओर से सुरक्षा को वापस लेने के विरोध में किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बेड पर ही एसपी ऑफिस के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान किसानों ने सुरक्षा वापस दिए जाने और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा एंबुलेंस से सवार होकर एसपी डॉ. अर्पित जैन के कार्यालय के बाहर पहुंचे और यहां बेड पर धरना दे दिया। ऐसे में सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास भी मौके पर पहुंचे और प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा सहित उपस्थित लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


भारूखेड़ा ने कहा कि विवाद के चलते बीती 22 अगस्त को उन पर हमला हुआ था और पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके हमले को देखते हुए पुलिस ने कुछ दिनों सुरक्षा मुहैया करवाई थी लेकिन 18 को वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सोनीपत में विजिलेंस का एक्शन: रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर मांगी थी रकम


पुलिस प्रशासन ने इसकी वजह भी नहीं बताई। भारूखेड़ा ने कहा कि शुक्रवार को हिसार के अस्पताल में उनका ऑपरेशन होना था, लेकिन परिवार के सदस्यों व उनको जान का खतरा होने के कारण उन्हें मजबूरन एसपी ऑफिस के बाहर धरना देना पड़ रहा है। हालांकि डीएसपी साधुराम के आश्वासन के बाद किसानों ने दोपहर तीन बजे के करीब धरना समाप्त कर दिया और लौट गए।

किसानों की डीएसपी से बातचीत हुई थी। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है और वापस चले गए है।  -रामनिवास, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed