{"_id":"f9bdf07be7bfe9e73673043db625199c","slug":"falling-in-love-with-mother-of-three-children-swallowed-poison-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग निगला जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के एतराज के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी सहित जहर निगल लिया। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में सिरसा रेफर कर दिया गया। कुछ ही घंटों के बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया।
शनिवार सुबह करीब दस बजे वार्ड नंबर नौ के पुराना हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी एक महिला और युवक चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले।
लोगों ने चिल्लाने का कारण पूछा तो दोनों ने बताया कि उन्होंने जहर निगल लिया है। महिला का पति पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गया।
उधर युवक की तबीयत खराब होते ही उसे भी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मलकीत कुमार के रूप में हुई है।
वह मजदूरी करता था, जबकि 35 वर्षीय नीतू ने सिरसा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पत्नी के प्रेमी को घर पर आने से किया था मना
नीतू तथा मलकीत में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीतू खुद एक दुकान में कार्यरत थी जबकि उसका पति दर्शन सिंह पेंटर हैं।
उसके तीन बच्चे हैं। शनिवार सुबह मलकीत अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। इस दौरान वहां दर्शन सिंह भी आ गया।
मलकीत को घर पर पाकर उसने इसका विरोध किया और मलकीत को आगे से घर पर न आने के लिए कह दिया। पति की नाराजगी के चलते प्रेमिका ने अपने प्रेमी सहित जहर निगल लिया।
विज्ञापन
काम पर गया था, लेकिन घर लौट गया
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि शनिवार को गेहूं की लोडिंग होनी थी। मलकीत भी उसके साथ था। तबीयत खराब होने की बात कहकर वह घर पहुंच गया।
करीब डेढ़ घंटा बाद उसने फोन पर उससे बातचीत की। उसे वापस बुलाना चाहा लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद ही उसके पास फोन आ गया कि मलकीत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
वे उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां उसने दम तोड़ दिया। सोनू ने बताया कि मलकीत की शादी के लिए रिश्ते की तलाश चल रही थी।
ऐतराज के बाद उठाया कदम
महिला के पति दर्शन कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने मलकीत से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद मलकीत घर पर चक्कर लगाने लगा।
सुबह मलकीत उसके घर पर था, जिसका उसने विरोध किया। उसने हाथ जोड़कर उसे घर में न आने के लिए कहा था।
यह कहकर वह घर से निकल गया, वह अभी कुछ ही दूरी पर गया था कि उसकी पत्नी और मलकीत जहर खाकर चिल्लाते हुए गली में आ गए। एक ही बिरादरी के होने के कारण मलकीत उसे चाचा और उसकी पत्नी नीतू को चाची पुकारता था।
बेटी परीक्षा देने गई थी
मृतका नीतू तीन बच्चों की मां है। उसकी बेटी की उम्र करीब चौदह वर्ष है। जो 10वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को वह परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र में गई हुई थी। 12 वर्षीय एक बेटा अपने नाना-नानी के पास रहता है जबकि छोटा बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है।
प्रेमी ने तीन, प्रेमिका ने खाई एक गोली सल्फास
चिकित्सक मनोज मंगला ने बताया कि युवक तथा महिला ने सल्फास खाई हुई थी। युवक सल्फास की तीन गोलियां खाने तथा महिला एक गोली खाने की बात कह रही थी।
इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह तथा जांच अधिकारी एएसआई भूप सिंह ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।