फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fake certificate of Haryana State Volleyball Association made for Rs 7,000

Sirsa News: सात हजार में बना दिया हरियाणा स्टेट वॉलीबाल एसोसिएशन का फर्जी प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fake certificate of Haryana State Volleyball Association made for Rs 7,000
सिरसा। खेलों में भाग लिए बिना ही प्रमाणपत्र जारी करने का सीएम फ्लाइंग की ओर से भंडाफोड़ किया गया है। खेल एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलीभगत कर 100 फीसदी दिव्यांग लड़की का ही फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर दिया। आरोपी सात हजार रुपये में ही प्रमाणपत्र जारी करते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा थाना में दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि जिला सिरसा व फतेहाबाद के कुछ लोगों द्वारा खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलीभगत करके फर्जी खेल प्रमाणपत्र बनाकर बेचने की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच की। उन्हें सूचना मिली की सिरसा के कुछ व्यक्तियों की ओर से गिरोह बनाकर जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पोजिशन व भाग लेने के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। गिरोह का भांडा फोड़ने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों से इस संबंध में जानकारी ली। जिसमें उन्हें गिरोह के एक सदस्य का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया और प्रतिभागिता प्रमाणपत्र की मांग की। गिरोह के सदस्य ने उससे 10 हजार रुपये में प्रमाणपत्र बनाने की बात कही तो 7 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उन्होंने मिलन पुत्री विनोद कुमार निवासी रूपावास के दस्तावेज आरोपी को भेज दिए। मिलन 100 फीसदी दिव्यांग थी। दस्तावेज भेजने के 20 दिन बाद बाद ही दिव्यांग का फर्जी वॉलीबॉल का प्रमाणपत्र बनकर आ गया। उन्होंने नंबर की जांच की तो नंबर सोनू निवासी गांव किरढाण फतेहाबाद का होना पाया। हरियाणा स्टेट वालीबॉल एसोसिएशन के प्रमाणपत्र पर खेल ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों के हस्ताक्षर थे। वहीं नाथूसरी चोपटा पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed