फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Failed to abduct the girl, then the miscreants fled by firing in the air

युवती का अपहरण करने में रहे नाकाम तो हवाई फायर कर बदमाश हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Failed to abduct the girl, then the miscreants fled by firing in the air
युवती का अपहरण करने में रहे नाकाम तो हवाई फायर कर बदमाश हुए फरार
विज्ञापन

- दो गाड़ियों में सवार होकर आए, गाड़ी से गेट को मारी थी टक्कर
- पुलिस ने शिकायत पर चार नामजद सहित 24 के खिलाफ मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई एक युवती का दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने अपहरण करने की कोशिश की। जब वे वारदात को अंजाम देने से नाकाम रहे तो हवाई फायर कर गांव में दहशत को माहौल पैदा कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित होना शुरू हुए तो आरोपी गाड़ियों में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस को दी शिकायत में युवती के रिश्तेदार ने बताया कि उसके भाई की दोहती बीते चार माह से उसके पास रह रही है। कुछ समय पूर्व रामकुमार निवासी गांव मानकेरियां द्वारा उसकी दोहती से अश्लील हरकतें की गई। युवती के मां-बाप ने रामकुमार के घर जाकर समझाया कि अपने बेटे को समझा लो, लेकिन इन सब के बावजूद लड़का बाज नहीं आया और युवती के पिता के घर जाकर धमकी देकर आया कि या तो अपनी लड़की की शादी उसके साथ कर दो नहीं तो वह उसे जबरदस्ती उठा ले जाएगा। इस से बात परेशान युवती के पिता ने अपनी लड़की को एक रिश्तेदार के गांव में भेज दिया। रामकुमार द्वारा दी गई धमकी के कारण युवती का पिता काफी परेशान था। रात करीब 2 बजे रामकुमार व उसके साथ दर्जनों लोग गाड़ियों में सवार होकर युवती के अपहरण के लिए गांव में पहुंचे। एक गाड़ी के चालक ने उसके घर के गेट को गाड़ी से तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुआ। जब वे बाहर आए और शोर मचाया तो आरोपियों ने डराने के लिए हवाई फायर किए। इसी दौरान एक और गाड़ी भी मौके पर आ गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी फिर से हवाई फायर करते हुए गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। यही नहीं जाते-जाते उसे धमकी दी कि अगर लड़की को हमारे हवाले नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा। आरोपियों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रानियां पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत चार नामजद सहित 24 के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी थाने से बाहर हूं, मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जानकारी ली जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
-साधुराम, थाना प्रभारी रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed