{"_id":"62d6ea202844587a83052548","slug":"excess-use-of-mobile-is-making-children-violent-sirsa-news-hsr637102785","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों को बना रहा हिंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों को बना रहा हिंसक
विज्ञापन
सिरसा। आधुनिक युग में संपन्न परिवार ही नहीं, मध्यम वर्गीय तबके में अभिभावक मोबाइल को अपना स्टेटस सिंबल मानकर चलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि बच्चों को अनावश्यक मोबाइल उपलब्ध कराना उनकी परवरिश को दूषित करने जैसा है। मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों को एकाकी और हिंसक बना रहा है। यह कहना है डॉ. कृपाशंकर चौब का। मंगलवार को चाइल्ड कंर्जवेशन फाउंडेशन की ओर से जयश्री हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कृपाशंकर चौबे व डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ एडवोकेट अरविंद खुरानिया भी मौजूद रहे।
डॉ. कृपाशंकर ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों में बच्चों की संलिप्तता लगातार बढ़ रही है, इसका मूल आधार बच्चों का क्राइम के प्रति जागरूकता का अभाव तो है ही साथ ही प्रतिस्पर्धा के रूप में खुद को श्रेष्ठ साबित करने का दबाव भी बच्चों को साइबर क्राइम की ओर धकेलने का काम कर रहा है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन अनीता वर्मा ने बताया कि बच्चों का ऑनलाइन वेबिनार द्वारा संवाद करवाया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन, कोविड-19, राइट ऑफ एजूकेशन, बाल कल्याण समिति के कार्यों व सफाई के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के चौतरफा विकास के लिए प्राचार्य यतिंद्र सिंह एडवोकेट व स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि इस संवाद से प्रदेश ही नहीं, देश में भी स्कूल का नाम चमका है। उन्होंने संवाद के लिए दोनों महानुभावों का आभार व्यक्त किया।