फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Examination of Patwari, Canal Patwari and Village Secretary on January 7, 8 and 9

7, 8 व 9 जनवरी को पटवारी, कैनाल पटवारी व ग्राम सचिव की परीक्षा,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Examination of Patwari, Canal Patwari and Village Secretary on January 7, 8 and 9
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 07, 08 व 09 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली पटवारी, कैनाल पटवारी व ग्राम सचिव की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश अनीश यादव के आदेशों के तहत जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति जमा होने पर पाबंदी रहेगी और कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चल सकता। जिलाधीश के आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता है। आदेशों की अवहेलना करने वाले तथा असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। ये आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी/ कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो सत्र में आयोजित होगी परीक्षाएं
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सात जनवरी 2022 को पटवारी, आठ जनवरी को कैनाल पटवारी तथा नौ जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे व दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए जिले में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के इन 56 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
राजकीय नेशनल महाविद्यालय बस स्टैंड के सामने (ब्लॉक ए व बी), लॉर्ड शिवा फार्मेसी कॉलेज सामान्य अस्पताल के नजदीक, राजकीय महिला महाविद्यालय बाल भवन के सामने (ब्लॉक ए व बी), जीआरजी नेशनल गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक ए व बी), सावन पब्लिक स्कूल जीटीएम के पीछे सेक्टर 19 हुडा बाईपास रोड, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा (ब्लॉक ए व बी), दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल सिरसा, शाह सतनाम बॉयज स्कूल बेगू रोड नजदीक पुराना डेरा सच्चा सौदा (ब्लॉक ए व बी), शाह सतनाम गर्ल्ज कॉलेज बेगू रोड नजदीक नया डेरा सच्चा सौदा (ब्लॉक ए व बी), दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड जेसीडी विद्यापीठ के नजदीक सिरसा (ब्लाक ए व बी), महाराजा अग्रसेन गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक ए, बी व सी), डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरनाला रोड सिरसा (ब्लॉक ए व बी), एवी इंटरनेशनल स्कूल आईटीआई चौक रानियां रोड सिरसा सहित अन्य कई स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed