फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   exam,online,app launch,sirsa news,avsar app

9वीं और 11वीं कक्षा के 3700 अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की अवसर एप पर होगी परीक्षा

Sun, 04 Jul 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
exam,online,app launch,sirsa news,avsar app
शिक्षा निदेशालय द्वारा सत्र 2020-21 में अनुत्तीर्ण हुए कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने का अवसर मिला है। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा का संचालन अवसर एप के माध्यम से किया जाएगा। जिले के 9वीं व 11वीं कक्षा के अनुमानित 3700 विद्यार्थी की ऑनलाइन परीक्षा अवसर एप पर ली जाएंगी। परीक्षा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्कूल अध्यापकों की ओर से अवसर एप पर पहले पंजीकरण करवाया गया था।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा 9वीं व 11वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा ली जा रही है। 9वीं कक्षा के करीब 3100 व 11वीं कक्षा के करीब 600 विद्यार्थी अवसर एप के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा देंगे। अवसर एप पर विद्यार्थी अपने नाम, जन्म तिथि, ब्लॉक का नाम व कक्षा भरकर लॉगइन कर सकता हैं। विद्यार्थी को परीक्षा देने के लिए 24 घंटे का समय मिलेगा और लॉग इन करने के बाद ढाई घंटे में परीक्षा पूरी करनी होगी। री-अपीयर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय कुमार बीआरपी बडागुढ़ा ने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थी को अवसर एप पर लॉगइन करना होगा, जिसमें असेसमेंट विकल्प में संबंधित विषय के पेपर के विकल्प का चयन करना होगा। विद्यार्थी अवसर एप पर सुबह 5 से अगले दिन 5 बजे तक परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षा की डेट शीट
दिनांक विषय
- 5 जुलाई, शारीरिक शिक्षा
- 6 जुलाई, गणित
- 7 जुलाई, फाइन आर्ट्स
- 8 जुलाई, इतिहास, बायोलॉजी
- 9 जुलाई, भूगोल
-10 जुलाई, पंजाबी
- 12 जुलाई, अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
- 13 जुलाई, संगीत, दर्शन शास्त्र
- 14 जुलाई, रसायन विज्ञान, लोक प्रशासन
- 15 जुलाई, संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी
- 16 जुलाई, हिंदी कोर व इलेक्टिव
- 17 जुलाई, समाज शास्त्र, इंटरप्रिनियोरशिप
- 19 जुुलाई, कृषि, मनोविज्ञान
- 20 जुलाई, रिटेल, ऑटोमोबाइल, बैकिंग, खेल, ब्यूटी
- 23 जुलाई, मिलिट्री साइंस व डांस
9वीं कक्षा की री-अपीयर की डेट शीट
- 7 जुलाई, अंग्रेजी
- 12 जुलाई, गणित
- 14 जुलाई , विज्ञान
- 16 जुलाई, रिटेल, खेल, मल्टी स्किल, गृह विज्ञान, संगीत, डांस, पशुपालन, फैशन डिजाइनिंग, स्टेनोग्राफी
9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अवसर एप के माध्यम से री-अपीयर की परीक्षा ली जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा में विद्यार्थी को अगर कोई परेशानी आती है तो वह अपने कक्षा अध्यापक से संपर्क कर बात कर सकता है।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed