फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   EVMs kept in tight security of three layer After voting in Ellenabad assembly seat

ऐलनाबाद उपचुनाव: थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखीं ईवीएम, 2 नवंबर को होगी मतगणना

Sun, 31 Oct 2021 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

  • सीडीएलयू में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तैनात किए गए है सुरक्षा जवान 
  • पैरा मिल्ट्री, एचएपी और हरियाणा पुलिस के जवानों को किया गया है तैनात 

विज्ञापन
EVMs kept in tight security of three layer After voting in Ellenabad assembly seat
सीडीएलयू में बनाए स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी और डीएसपी राजेश कुमार चेची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान होने के बाद अब ईवीएम मशीनों को सीडीएलयू स्थित लॉ भवन में थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। दो नवंबर को मतगणना के दौरान इन मशीनों को खोला जाएगा और गिनती की जाएगी। वहीं स्ट्रांग रूम सील करने के बाद प्रशासन की ओर से पहली पंक्ति में पैरोमिलट्री फोर्स, दूसरी पंक्ति में एचएपी व तीसरी पंक्ति में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारों पर भी फोर्स तैनात की गई है। राइडर व पीसीआर को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर तैनात किया गया है। बीएसएफ की कंपनी को रिजर्व  रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तैनात की जा सके।
विज्ञापन


मतगणना 2 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को दो घंटे पहले मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, बेल्ट, कॉपी-पेन व अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान मुख्य द्वार पर ही जमा करवाया जाएगा। वहीं डीएसपी राजेश कुमार चेची ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना करवाने को प्रशासन सतर्क है। प्रशासन द्वारा दिए गए आईकार्डों पर ही प्रत्याशियों और अन्य सदस्यों की एंट्री होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


34 हजार 892 मतदाताओं ने नहीं किया मतदान, 81.42 फीसदी हुआ
ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव 2021 के लिए 30 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक समापन हो गया। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 81.42 रहा। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 81 हजार 734 पुरुष व 69 हजार 890 महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ।


यह भी पढ़ें ः किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

उन्होंने बताया कि मतगणना आगामी दो नवंबर को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर लॉ भवन में की जाएगी। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक समापन के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और प्रशासन के सहयोग के लिए जिलावासियों व मीडिया कर्मियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed