{"_id":"687fd8ff7d99e983580d7b99","slug":"entered-the-house-in-a-drunken-state-and-molested-and-raped-a-minor-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141238-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे में घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़छाड़ व जबरदस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे में घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़छाड़ व जबरदस्ती
विज्ञापन
बडागुढ़ा। क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ नशे में घर में घुसकर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि बीते दिन सोमवार को उसके घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। जब वह घर में सफाई कर रही थी तो इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला लड़का जगदीश शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और उसे पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने लगा।
इसके बाद उसने युवक को धक्का देकर खुद को छुड़वाया। जाते-जाते युवक उसे धमकी देकर गया कि अगर इस बारे उसने किसी को बताया तो वह उसे समाज में बदनाम कर देगा। इस घटना के बाद जब नाबालिग के माता-पिता घर पहुंचे तो उसने उन्हें पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला अधिवक्ता के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज किए गए। बडागुढ़ा थाना की उपनिरीक्षक सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।