{"_id":"622cdd5a07f4212839625b4b","slug":"end-of-life-by-hanging-with-the-tree-sirsa-news-hsr626505056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र में आने वाले देसू खुर्द निवासी व्यक्ति ने गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कुस्सर गांव के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा उनको सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार देसू खुर्द निवासी 42 वर्षीय दर्शन सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार देर शाम को उसने कुस्सर गांव के पास स्थित भट्ठे के नजदीक पेड़ से रस्सी बांध गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो उन्होंने उसे नीचे उतारा और तलाशी ली। मृतक की जेब से बंद मोबाइल मिला। राहगीरों ने मोबाइल ऑन कर मामले की सूचना उनके परिजनों और पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव उनको सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि दर्शन बीते शुक्रवार को घर से निकला था। उनके परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने कुस्सर गांव में फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। बयान दर्ज कर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-साधूराम, थाना प्रभारी रानियां