फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees working in the Patwar office attacked the advocate with a brick, FIR registered

Sirsa News: पटवारखाने में कार्यरत कर्मियों ने अधिवक्ता पर किया ईंट से हमला, एफआईआर हुई दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Employees working in the Patwar office attacked the advocate with a brick, FIR registered
सिरसा। ऐलनाबाद की ढाणी लखजी के पटवारखाना में दो लोगों की ओर से एक अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता बलदेव कंबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह कोर्ट परिसर से अपना कार्य खत्म करके शाम करीब 6 बजे पटवारखाना में अपने किसी कागजातों से संबंधित नकल लाने के लिए गया था। जहां गौरी शंकर मौजूद था। जब अधिवक्ता ने अपनी जमीन का रिकार्ड मांगा। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी के नीचे कार्यरत प्राइवेट कारिंदे गौरी शंकर से काफी देर बात की। आखिर में गौरी शंकर ने रिकार्ड देने से मना कर दिया और थोड़ी देर बाद एक दूसरा प्राइवेट कारिंदा सतपाल उर्फ सोनू वहां आ गया। जब अधिवक्ता ने सतपाल उर्फ सोनू से रिकाॅर्ड मांगा तो उसने भी मना कर दिया।
विज्ञापन


जब अधिवक्ता ने कहा कि मैं अपना रिकार्ड पटवारी से ले लूंगा तो सतपाल उर्फ सोनू ने धमकाते हुए कहा कि यहां के पटवारी हम ही है। जब अधिवक्ता ने मोबाइल निकालकर इनकी रिकार्डिंग शुरू की तो सोनू ने अधिवक्ता का मोबाइल छीन लिया। हाथ में पकड़े कुछ जरूरी कागजात छीनकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान इन कारिंदों ने अधिवक्ता पर ईंट से हमला किया। इससे अधिवक्ता को गर्दन व छाती पर काफी चोटें आई है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर पटवारी के नीचे कार्यरत प्राइवेट कारिंदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed