फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees on strike for a week, patients admitted in hospital are not getting bed sheets

एक सप्ताह से हड़ताल पर कर्मचारी, अस्पताल में दाखिल मरीजों को नहीं मिल रही बेड शीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employees on strike for a week, patients admitted in hospital are not getting bed sheets
नागरिक अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठे ठेकेरत कर्मचारियों को संबोधित करते इनेलो नेता रवि चौटाला - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल में ठेकारत कर्मचारी सात दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। विभाग और ठेकेदार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस देने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे हैं। जिसके कारण नागरिक अस्पताल में व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हड़ताल का सीधा प्रभाव अस्पताल में दाखिल मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है। वहीं धरनारत कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को भी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना नागरिक अस्पताल के समक्ष जारी रहा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन, 26 पंचायतों और इनेलो नेता रवि चौटाला ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को 25 जुलाई तक पूरा नहीं किया गया तो 26 जुलाई को रोडवेज तालमेल कमेटी, सर्व कर्मचारी संघ और पंचायतें मिलकर रोडवेज का चक्का जाम करने का काम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन की होगी। मांगों को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है। कर्मचारियों ने डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इन संगठनों ने कर्मचारियों को दिया समर्थन
बुधवार को हरियाणा किसान मंच, किसान सभा, पब्लिक हेल्थ, एनएचएम, रोडवेज तालमेल कमेटी से सुरजीत अरोड़ा, रामकुमार चुरनियां, मदनलाल खोथ, चमन लाल स्वामी व शिवचरण कंडारा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ये कर्मचारी दोहरे शोषण का शिकार हो रहे हैं। एक तो इन्हें कभी समय पर मेहनताना नहीं मिलता और दूसरा हर साल नए ठेकेदार के आने पर इन्हें नौकरी से हटने का डर सताता है। वहीं हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सिरसा, जिलाध्यक्ष लखा सिंह अलीकां ने प्रशासन व ठेकेदार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रहलाद सिंह ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले इन योद्धाओं की न तो प्रशासन सुध ले रहा है और न ही सरकार। इस मौके पर जिला प्रधान सुमित्रा, ब्लॉक प्रधान अमित कुमार, सुरेंद्र सैनी, सचिव सुरेंद्र सिंह, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था, मरीजों को नहीं मिल रही बेड शीट
नागरिक अस्पताल के ठेकारत कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण दाखिल मरीजों को न तो बेड शीट मिल रही है और न ही अन्य सुविधा मिल पा रही है। मरीज खुद ही घर से चादर लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। बेड शीट खराब होने के कारण मरीजों के तीमारदारों और कर्मचारियों ने बेड शीटों को इक्ट्ठा कर बाहर छोड़ दिया है। लेकिन साफ बेडशीट न होने पर मरीज अब गद्दे पर ही लेटे हुए नजर आते हैं। जच्चा बच्चा वार्ड में दाखिल महिलाओं को अधिक परेशानी आ रही है। अंदर गर्मी अधिक होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।
नौकरी से निकालने का दिया नोटिस, काम पर नहीं लौटे कर्मचारी
ठेकेदार ने 20 जुलाई तक काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस दिया था। लेकिन इसके बाद भी कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा। ठेकेदार ने न तो अब तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है और न ही पुराने कर्मचारियों से समझौता किया है। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अव्यवस्था फैल रही है।

ठेकेदार की ओर से अभी 25 कर्मचारियों को काम पर भेजा गया है। अन्य कर्मचारी धरने पर ही है। धोबी और अन्य कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल है। जिसके कारण अव्यवस्था फैल रही है। कर्मचारियों और ठेकेदार से बातचीत चल रही है।
-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा

नागरिक अस्पताल के बेड पर नहीं शीट, गद्दे पर आराम करते दाखिल मरीज

नागरिक अस्पताल के बेड पर नहीं शीट, गद्दे पर आराम करते दाखिल मरीज- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed