Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Ellenabad by election: Resignation was given by asking the public, people will decide who will enter the fray
{"_id":"613f97d78ebc3ec9087fbf14","slug":"ellenabad-by-election-resignation-was-given-by-asking-the-public-people-will-decide-who-will-enter-the-fray-sirsa-news-hsr611599086","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव : जनता से पूछकर दिया था त्यागपत्र, लोग ही करेंगे फैसला कि कौन उतरेगा मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव : जनता से पूछकर दिया था त्यागपत्र, लोग ही करेंगे फैसला कि कौन उतरेगा मैदान में
सिरसा निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते अभय सिंह चौटाला।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों के समर्थन में जनता से पूछकर त्यागपत्र दिया था। अब उपचुनाव में भी जनता ही तय करेगी कि किसे मैदान में उतारा जाए। इनेलो उस वक्त किसानों के समर्थन में उतरी थी जब ये आंदोलन शुरुआती दौर में था। इनेलो हमेशा से ही किसानों की पार्टी रही है। जब सत्ता में थी तो उस वक्त किसानों की समस्या का समाधान किया जबकि विपक्ष में होते हुए भी उनकी लड़ाई लड़ी। अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को अपने सिरसा निवास पर संवाददाता से विशेष बातचीत ये बातें कहीं।
विज्ञापन
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कमर में चोट के कारण बेड रेस्ट पर हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इतना ही नहीं 25 सितंबर की रैली को लेकर भी घर से ही तैयारियों में जुटे हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा के सरकार को मालूम है कि ऐलनाबाद उपचुनाव में उनकी जमानत जब्त होगी, इसलिए वह उपचुनाव से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में बैठी सरकार से नफरत करते हैं और उनका जनता के बीच जाना तो दूर आपसी कार्यक्रम भी नहीं करने दिया जा रहा। जबकि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। इसलिए अब इनेलो ही विकल्प है। सीएम चेहरा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इनेलो में इस विषय पर कोई किंतु परंतु है ही नहीं। सीएम बनने और चुनाव लड़ने के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मिजोरम में भी इस तरह का केस था कि सजायाफ्ता नेता ने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन विधायक दल के नेता चुने गए। इस पर चुनाव आयोग से पूछा गया तो उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ चुके पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।