फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity corporation got 20 sports courts ready, players will get benefit

बिजली निगम ने 20 खेल कोर्ट करवाए तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation got 20 sports courts ready, players will get benefit
राजकीय महिला महाविद्यालय में बन रहा खेल कोर्ट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के आदेश पर बिजली निगम ने अनोखा अभियान चलाया। इसके तहत निगम ने शिक्षण संस्थानों सहित शहरी और ग्रामीण इलाकों में 20 खेल के मैदान तैयार करवाएं हैं। इन पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 20 वॉलीबाल खेल कोर्ट तैयार होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसीबिलिटी योजना (सीएसआर) के तहत खेल मैदान तैयार करवाने का फैसला लिया गया। एक खेल मैदान को तैयार करवान में करीब 70 हजार रुपये खर्च हुए। इस हिसाब से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 20 खेल मैदान तैयार करवा दिए गए। जिससे अब खिलाड़ी सही से अपने खेल की तैयारी कर पाएंगे।
विज्ञापन

जानिये... कहां करवाए गए हैं खेल मैदान तैयार
बिजली निगम ने शहर के बरनाला रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में वॉलीबाल खेल कोर्ट बनवाया है। वहीं कॉलेज के साथ ही डिंग, शाहपुर बेगू, ऐलनाबाद, रानियां सहित कुल 20 जगहों पर भी खेल कोर्ट बनवाए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में बनवाए गए इस खेल कोर्ट के माध्यम से करीब 1500 से ज्यादा छात्राओं को फायदा मिलेगा। हालांकि महाविद्यालय में अन्य तीन खेल मैदान भी बने हुए है। लेकिन महाविद्यालय को ये खेल मैदान अभी सौंपे नहीं गए हैं। जिसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब खिलाड़ियों को एक अलग से खेल कोर्ट मिल पाएगा जिसमें खिलाड़ी अभ्यास कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने पहली बार की पहल
बिजली निगम द्वारा पहली बार सीएसआर, कॉर्पोरेट सोशल रिसपोंसबिलिटी के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोर्ट बनवाए गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम मुख्यालय द्वारा पहली बार सीएसआर के द्वारा ये आदेश जारी हुए है। जिसके तहत निगम इन पर काम कर रहा है।

बिजली निगम की ओर से खेल मैदान तैयार करवाए गए हैं। जिले में खेल कोर्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक कोर्ट पर 70 हजार रुपये का खर्च आया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है ताकि खिलाड़ी इसका लाभ उठा सके।
-राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed