{"_id":"6437bb994c3908922d0ed3b7","slug":"electric-poles-fell-due-to-tractor-trolley-collision-in-sirsa-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के कारण गिरे 11 बिजली के पोल, 15 कॉलोनी की सप्लाई बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के कारण गिरे 11 बिजली के पोल, 15 कॉलोनी की सप्लाई बाधित, लोग परेशान
Thu, 13 Apr 2023 01:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:51 PM IST
सार
सिरसा में हरे चारे से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक बिजली के पोल के साथ टकरा गई। चालक ने ट्राली को निकालने का प्रयास किया तो 11 हजार केवीए बिजली लाइन का एक पोल गिर गया। चालक ने जान बचाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा के गोशाला रोड पर बिजली के पोल से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के कारण रोड पर 11 बिजली के पोल गिर गए। जिसके चलते शहर के मुख्य बाजारों सहित 15 कॉलोनियों की बिजली बाधित हो गई। जिससे शहर वासियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बिजली सप्लाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानाकीर के अनुसार
जानकारी अनुसार शहर के गोशाला रोड क्षेत्र से सुबह करीब नौ बजे हरे चारे से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक बिजली के पोल के साथ टकरा गई। चालक ने ट्राली को निकालने का प्रयास किया तो 11 हजार केवीए बिजली लाइन का एक पोल गिर गया। चालक ने जान बचाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। ऐसे में यहां पर लाइन में खड़े करीब 10 पोल रोड पर गिर गए और एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन के साथ ट्राली टकराने के चलते ही गोशाला फीडर से बिजली सप्लाई का कट लग गया।
विज्ञापन
पोल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू
जिससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी बिजली निगम में दी। जिसके बाद उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई को पूरी तरह से बाधित कर दिया और बिजली सप्लाई शुरू करने व ट्रैक्टर ट्राली को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली की तारों से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाल दिया गया और बिजली के टूटे हुए पोल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
हालांकि बिजली निगम की ओर से सभी टूटे हुए पोलों को हटाकर वहां पर नए बिजली के पोल लगाए जा रहे है। बिजली के पोल टूटने के कारण नोहरिया बाजार, थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र, भीम कॉलोनी सहित गोशाला रोड की आसपास की करीब 15 कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के कारण बिजली के पोल गिरे है। जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला रोड के साथ लगती कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित है। जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। ----मुकेश कुमार, जेई, बिजली निगम सिरसा।