फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elections of Arhtiya Association Kalanwali will be held on June 12

आढ़ती एसोसिएशन कालांवाली के 12 जून को होंगे चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elections of Arhtiya Association Kalanwali will be held on June 12
कालांवाली में नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करते हर्ष बांसल जोली । स? - फोटो : Sirsa
कालांवाली। आढ़ती एसोसिएशन कालांवाली के प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 12 जून को होंगे। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन फर्म बांसल ट्रेडिंग कंपनी के हर्ष बांसल जोली ने प्रधान पद के लिए और फर्म निरंजन लाला एंड संस के संचालक व पूर्व प्रधान कविश गर्ग धर्मपुरा वाले ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कविश गर्ग ने बताया कि 27 मई को अनाज मंडी में आढ़ती सुखराम फत्तेवाले के दुकान के आगे खड़ी ट्राली से करीब 22 बैग सरसों के चोरी हो गए थे। इसको लेकर मंडी के आढ़ती हड़ताल करके शेड के नीचे एकत्रित हुए थे। इस दौरान आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन और न्यू आढ़ती एसोसिएशन को भंग कर दी। इसके बाद नई आढ़ती एसोसिएशन बनाने के लिए 12 जून को चुनाव करवाने का निर्णय किया। साथ में चुनाव को लेकर आढ़तियों के वोट बनाने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इस दौरान ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र नेहरू, दुर्गा मंदिर के प्रधान नरेश सिंगला शशि, संजीव बांसल नीटा, प्रदीप जैन, मोहित गर्ग, पंकज महेश्वरी, कीर्ति बांसल, हरीश सिंगला, नवीन नोनी, पप्पी बांसल सहित कई आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

287 आढ़ती करेंगे मतदान
आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कविश गर्ग व न्यू आढ़ती एसो के पूर्व प्रधान प्रदीप जैन ने बताया कि 12 सदस्यीय कमेटी ने 287 आढ़तियों के वोट बनाए गए, जोकि 12 जून को मतदान करेंगे। इससे पूर्व 5 जून शाम 5 बजे तक प्रधान, उप-प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी होगी। सात जून शाम 5 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed