फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election of NP Chairperson today at 11 am, farmers announced siege of BJP MP and Halopa MLA

नप चेयरपर्सन का चुनाव आज 11 बजे, किसानों ने की भाजपा सांसद व हलोपा विधायक के घेराव की घोषणा

Tue, 06 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Election of NP Chairperson today at 11 am, farmers announced siege of BJP MP and Halopa MLA
एसडीएम व डीएसपी नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। - फोटो : Sirsa
सिरसा नगर परिषद के चेयरपर्सन का चुनाव सात अप्रैल को 11 बजे शुरू होना है। चेयरपर्सन के पद पर कब्जा करने के लिए मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस और हलोपा नेताओं की अलग अलग बैठकें देर रात तक चलती रहीं। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की खुलकर घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

वहीं सिरसा नगर परिषद के चुनाव पर स्टे लगाने के लिए एक पार्षद ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन स्टे नहीं हुआ। एसडीएम जयबीर यादव ने मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर परिषद में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएसपी कुलदीप सिंह भी थे। किसानों ने वोटिंग में भाग लेने के लिए भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल व सिरसा के हलोपा विधायक गोपाल कांडा के घेराव की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन

सिरसा नगर परिषद में 31 पार्षद हैं। भाजपा इस पद पर दोबारा से काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल के निवास स्थान पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पहुंचे। भाजपा ने चेयरपर्सन के पद पर दोबारा से काबिज होने के लिए डिप्टी स्पीकर को कमान सौंपी है। डिप्टी स्पीकर और वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल ने भाजपा पार्षदों से एक-एक करके राय जानी। पार्षदों से पूछा गया कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं? क्या आप पार्टी के साथ हैं। भाजपा की महिला पार्षदों ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। साथ ही कहा कि यदि पार्टी संगठन से किसी और का नाम देती है तो भी वे पार्टी के साथ हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि चेयरपर्सन उम्मीदवार का नाम सुबह ही चुनाव के दौरान घोषित किया जाएगा। रात साढ़े आठ बजे सभी दस भाजपा पार्षदों को एक होटल में डिनर के लिए आमंत्रित किया गया। भाजपा पार्षदों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के साथ डिनर किया। साथ ही तारा बाबा कुटिया में हलोपा नेता गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा सहित हलोपा पार्षदों के साथ बैठक की। दूसरी ओर गोकुल सेतिया गुट के पार्षदों और कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने भी अपने पार्षदों के साथ बैठक करके उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई। हालांकि किसी ने भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की। ऐसे में अबकी बार दो से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं का घेराव किया जाएगा : भारूखेड़ा
चेयरपर्सन के चुनाव को लेकर भाजपा सांसद व हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी मतदान में हिस्सा लेंगे। किसानों ने इनके घेराव की घोषणा कर दी। किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा का कहना है कि दोनों नेताओं का घेराव किया जाएगा। वहीं रात को किसानों के दूसरे धड़े ने किसान चौक पर खड़े होकर सार्वजनिक तौर पर घोषणा की कि सभी किसान बुधवार सुबह नौ बजे नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचेंगे और किसी भी पार्षद को अंदर केंद्र में मतदान करने के लिए नहीं दाखिल होने दिया जाएगा।

एक अगस्त 2018 को शीला सहगल के खिलाफ लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
सिरसा नगर परिषद की तत्कालीन भाजपा चेयरपर्सन शीला सहगल के खिलाफ भाजपा के ही पार्षदों सहित करीब 22 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद से चेयरपर्सन का पद खाली है। कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ही चेयरपर्सन की शक्तियों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed