फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   election,municipal commitee,sirsa news

सिरसा नप व ऐलनाबाद नपा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

Tue, 22 Jun 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
election,municipal commitee,sirsa news
जिले की दो नगर परिषद व तीन नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पंचकूला मुख्यालय में ड्रॉ निकाला गया। सिरसा नगर परिषद का अध्यक्ष पद अबकी बार आरक्षित हो गया है और जबकि वर्तमान समय में यह सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। वहीं डबवाली नगर परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य हो गया। ऐसे में जिले की दो नगर परिषद व तीन नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सीधा चुनाव होगा जो कि काफी रोचक होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को निकाले गए ड्रॉ में सिरसा नगर परिषद का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। नगर परिषद का कार्यकाल सितंबर 2021 में पूरा हो रहा है। हाउस का कार्यकाल पूरा होने में तीन महीने शेष है। परंतु पौने पांच साल के कार्यकाल में सिरसा नगर परिषद में दो चेयरपर्सन बन गई। जबकि उप प्रधान रणधीर सिंह कार्यकारी प्रधान के तौर पर दो साल से ज्यादा काम कर गए। सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष का पद आरक्षित होने के कारण कई दिग्गजों के चेहरे पर मायूसी छा गई। क्योंकि दिग्गज नेता अपने बेटों को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

डबवाली अबकी बार सामान्य, कालांवाली महिला के लिए आरक्षित
डबवाली नगर परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य हो गया। हालांकि नप का कार्यकाल 21 जून 2021 को पूरा हो गया। पिछले चुनाव में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए था और कांग्रेस समर्थित पार्षद सुमन जोइया को चेयरपर्सन चुना गया था। कुछ समय बाद ही एक बार फिर कांग्रेसी पार्षदों की आपसी फुट और गुटबाजी उजागर हुई और चेयरपर्सन सुमन जोइया को भी इस पद से हटा दिया गया। पिछले करीब दो वर्षों से यह पद खाली जैसा ही रहा। उप प्रधान कृष्ण बॉबी के पास कार्यकारी प्रधान की शक्तियां रही। वहीं ड्रॉ में कालांवाली नगर पालिका के अध्यक्ष का पद महिला सामान्य हो गया। जबकि मौजूदा समय में यह अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। सोनू नागर चेयरपर्सन बनी और करीब ढाई साल बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास करके पद से हटा दिया गया। तब से उप प्रधान मनीष जिंदल की कार्यकारी प्रधान की शक्तियां प्रयोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद नपा आरक्षित और रानियां हुई सामान्य
इसी प्रकार से ऐलनाबाद नगर पालिका भी आरक्षित हो गई। जबकि यह मौजूदा समय में सामान्य वर्ग के प्रधान विराजमान है। रानियां नगर पालिका का अध्यक्षा पद मौजूदा समय में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। मंगलवार को हुए ड्रॉ में प्रधान का पद सामान्य है।
सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष का पद आरक्षित हो गया है।
-संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed