फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education department organized a fair, 536 students chose bicycles

Sirsa News: शिक्षा विभाग ने लगाया मेला, 536 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिल

Wed, 23 Oct 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Education department organized a fair, 536 students chose bicycles
 भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित मेले में पसंदीदा साइकिल चलाते विद्या​र्थी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मेरे पसंद-मेरी साइकिल योजना के तहत बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बुधवार को साइकिल मेला लगाया गया। मेले में छठी कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की। दो दिवसीय मेले के पहले दिन सिरसा, ओढां व नाथूसरी चोपटा खंड के 536 विद्यार्थियों ने अपनी साइकिल पसंद की। साइकिलों का चयन करने के बाद अब विभाग सरकार को मांग भेजेगा। वीरवार को डबवाली, रानियां व बड़ागुढां खंड के विद्यार्थी साइकिल पसंद करने के लिए मेले में पहुंचेंगे।
मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य पर एक भी विद्यार्थी साइकिल नहीं खरीद पाएगा। सभी के परिजनों को अतिरिक्त रुपये देने होंगे। मेले में आई 16 एजेंसी संचालकों की साइकिल 3500 की रेंज से शुरू होती है। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि साइकिल का बजट बढ़ाया जाए। तीन से चार सालों में जहां महंगाई बढ़ी है, सरकार ने बजट को नहीं बढ़ाया है। मेले में नाथूसरी चोपटा खंड के बीईओ विनोद कुमार, सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरबंस सिंह, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार, रूपिंद्र कौर, बलजिंद्र कौर, रामवीर, बलविंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सरकार की ओर से यह दिया जाएगा पैसा
20 इंच साइकिल के लिए 2800 रुपये
22 इंच साइकिल के लिए 3000 रुपये



दो किलोमीटर कम से कम विद्यालय की दूरी होना जरूरी
कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के वे विद्यार्थियों जिनके अपने गांव या वार्ड में कक्षा छठी तक का विद्यालय नहीं है और उन्हें अपने गांव व कस्बे से दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है। उन्हें साइकिल खरीदने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहा आंकड़ा
सिरसा खंड
छात्रा - 236
छात्राएं - 196
--
ओढां खंड
छात्र- 38
छात्राएं - 31
--
नाथूसरी चोपटा खंड
छात्र - 12
छात्राएं - 21



कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए जिलास्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। पहले दिन सिरसा, ओढां व नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के 536 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की हैं। अब इन विद्यार्थियों की साइकिल का आंकड़ा मुख्यालय में भेजा जाएगा। बजट आते ही विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएंगी। - हरबंस सिंह, नोडल अधिकारी साइकिल मेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed