फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education department is motivating students to join the army

विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए शिक्षा विभाग कर रहा प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Education department is motivating students to join the army
सिरसा। जिले के 12वीं नॉन मेडिकल विषय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी सूचना है। पढ़ाई के बाद वे देश सेवा में योगदान देकर अपना भविष्य संवार सकते है। इसके लिए शिक्षा विभाग न केवल उन्हें एनडीए की परीक्षा के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि स्कूल फंड से शुल्क देकर उनके आवेदन भी भरवाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इसमें 12वीं नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा के प्रति प्रेरित करने की बात कही गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य इसे बारे में विद्यार्थियों अवगत करवाएंगे। इसके लिए एनडीए परीक्षा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आवेदन की अंतिम तिथी 11 जनवरी है और शुल्क सौ रुपये है। स्कूल के लड़के व लड़कियों को आवेदन करने पर यह शुल्क के कंसोलिएडेटिड फंड से दिया जाएगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची निदेशालय को ई- मेल की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथी आज
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 12वीं के नॉन मेडिकल के विद्यार्थी एनडीए- 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी शाम 6 बजे तक है। सभी विद्यार्थी अपने विद्यालयों के मुखिया या अध्यापक की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विद्यार्थियों की सूची निदेशालय की ई- मेल पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में होगी एनडीए की परीक्षा
12वीं नॉन मेडिकल विषय के विद्यार्थी जो एनडीए की परीक्षा देने के लिए इच्छुक है। उनकी एनडीए- 2022 की स्क्रिनिंग परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में जिलेभर से विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में पास विद्यार्थियों को ही आगे एनडीए की कोचिंग के लिए चयनित किया जाएगा।
विद्यार्थियों के लिए आवेदन करना रहेगा निशुल्क
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। लेकिन विद्यालयों द्वारा कंसोलिडेटेड फंड के माध्यम से यह शुल्क भरा जाएगा।

मुख्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके तहत विद्यार्थियों को एनडीए परीक्षा के प्रति प्रेरित कर आवेदन कराने के लिए कहा गया है। इस संबंध में स्कूलों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन कराने का प्रयास किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी शाम 6 बजे तक है।
- नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed