फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HSGMC elections: Supporters of Daduwal and Tilokewala clashed in Sirsa due to election rivalry, six people inj

एचएसजीएमसी चुनाव: सिरसा में चुनावी रंजिश में दादूवाल व तिलोकेवाला के समर्थक भिड़े, छह लोग हुए घायल

Wed, 22 Jan 2025 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Wed, 22 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

गांव तिलोकेवाला में गुरमीत सिंह तिलोकेवाला हार होने पर बौखला गए हैं, जो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। दादूवाला हमेशा गरीबों के साथ खड़ा था और खड़ा रहेगा। गरीब परिवार पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार तिलोकेवाला है।

विज्ञापन
HSGMC elections: Supporters of Daduwal and Tilokewala clashed in Sirsa due to election rivalry, six people inj
कालांवाली। अस्पताल के बाहर मौजूद पीडित पक्ष के लोग।

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के एक दिन बाद मंगलवार को गांव तिलोकेवाला में चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक गुट जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल व दूसरा गुट संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला का समर्थक है। झड़प के बाद दोनों पक्ष के तीन-तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल सुखेदव सिंह व तलविंदर सिंह की हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। अस्पताल में समर्थकों के एकजुट होने की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस, डायल 112 टीम और सीआईए कालांवाली मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


तिलोकेवाला के गुट से घायल तलविंदर सिंह निवासी गांव तिलोकेवाला ने बताया कि वह किसी काम से बाइक पर शहर कालांवाली की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक पंक्चर हो गई। इस दौरान वह बाइक के साथ पैदल चल रहा था। जब वह सुखदेव सिंह के घर के पास पहुंचा तो सुखदेव सिंह, उसके पिता मक्खन सिंह और बलकरण सिंह ने तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांववासी की सूचना पर उसके पिता गुरजंट सिंह व चाचा मेवा सिंह मौके पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। उक्त लोगों ने बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को भी गालियां दीं।
विज्ञापन


दादूवाल के गुट से घायल सुखदेव सिंह निवासी गांव तिलोकेवाला ने बताया कि वह और उसके पिता घर के बाहर थे। उसी समय तिलोकेवाला गुट का तलविंदर सिंह आया। उसने कस्सी से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके साथ तिलोकेवाला गुट के कई अन्य लोग भी आ गए। इन्होंने उन पर हमला कर दिया। सुखदेव सिंह का आरोप है कि बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने इन हमलावरों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे पर लगाए आरोप
घायल तलविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला का समर्थक है। संत मोहन सिंह मतवाला की 33वीं बरसी पर गांव में ट्रैक्टर पर झंडे लगा रहा था। गांव में नशा रोकने व बाबा जी का समर्थन करने को लेकर तब भी उक्त लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी।

वहीं, सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया कि हमने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का कार्यक्रम रखवाया था और कुलदीप सिंह फग्गू का पोलिंग बूथ लगाकर समर्थन किया था। इसको लेकर आज उन्होंने हम पर हमला किया है। चुनाव से पहले हमारी कोई आपसी रंजिश नहीं थी।

मौके पर पहुंचे कुलदीप सिंह फग्गू, जाना घायलों को हालचाल, बोले- यह हार की बौखलाहट
घटना का पता चलने पर वार्ड नंबर 36 हलका रोड़ी से एचएसजीपीसी चुनाव विजेता कुलदीप सिंह फग्गू घायल सुखदेव सिंह का हाल-चाल जानने कालांवाली अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह हार की बौखलाहट है। हार-जीत होती रहती है। हमें आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।

प्रतिक्रिया
हमने हमेशा प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। जो घटना हुई है, वह संत दादूवाला द्वारा करवाई गई है। घायल युवक से पहले भी बहस हुई थी। घटना को टालने का पीड़ित ने प्रयास किया। इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही कोई बंदे भेजे हैं। कुछ लोग समाज में आपसी भाई चारा खराब करना चाहते हैं। - संत गुरमीत सिंह, तिलोकेवाला।

गांव तिलोकेवाला में गुरमीत सिंह तिलोकेवाला हार होने पर बौखला गए हैं, जो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। दादूवाला हमेशा गरीबों के साथ खड़ा था और खड़ा रहेगा। गरीब परिवार पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार तिलोकेवाला है। इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय है। भय का माहौल पैदा किया जा रहा है और आपसी भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन से मांग करता हूं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। - संत बलजीत सिंह दादूवाल।


पुलिस मामले की जांच कर रही है : डीएसपी
एक पक्ष की तरफ से शिकायत आई है। दूसरे पक्ष में घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी व अन्य आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। -संदीप धनखड़, डीएसपी, कालांवाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed