फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   E-ticketing machine run on Dabwali and Hisar route on first day, new route started for Bathinda

Sirsa News: पहले दिन डबवाली और हिसार रूट पर चलाई ई टिकटिंग मशीन, बठिंडा के लिए शुरू किया नया रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
E-ticketing machine run on Dabwali and Hisar route on first day, new route started for Bathinda
रिसा से बठिंडा के लिए शुरू हुई नई बस सेवा के दौरान उपस्थित रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी । - फोटो : Sirsa
सिरसा। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से हरियाणा रोडवेज की टिकटिंग मशीनों का शुभारंभ किया गया है। रोडवेज की पहले दिन डबवाली और हिसार रूट पर ई टिकटिंग मशीनों का संचालन किया गया है। वहीं दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर एक-एक स्टोपेज मशीन में शो न होने के कारण परिचालकों की परेशानी भी बढ़ी। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज की ओर से सिरसा से बठिंडा के लिए भी एक नई बस सेवा शुरू की गई है। जिसके चलते यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिचालकों द्वारा किए जाने वाले गबन मामलों की रोकथाम करने व ऑनलाइन प्रक्रिया से बस का किराया लेने को लेकर परिवहन विभाग की ओर से ई टिकटिंग मशीनों का आरंभ किया गया है। देशभर में एक ही तरह का किराया लागू किए जाने के बाद मशीनों का मंगलवार से संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज की ओर से सिरसा से डबवाली और हिसार रूट पर ई टिकटिंग मशीनों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि रोडवेज की ओर से दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर ही ई टिकटिंग मशीनों को शुरू किया गया था। लेकिन यहां के एक-एक स्टॉपेज की जानकारी मशीन में अपलोड न होने के चलते शो नहीं किया। जिसके बाद रोडवेज की ओर से दोनों रूटों पर मशीनों का संचालन बंद कर दिया। अब हिसार व डबवाली रूट पर मशीनों के माध्यम से यात्रियों के टिकट काटी जा रही है। जिसमें परिचालकों से ऑनलाइन प्रक्रिया से भी किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ई टिकटिंग मशीनों के साथ मैनुअल तौर पर भी काटी गई टिकट
रोडवेज के पास कुल 210 ई टिकटिंग मशीनें है। जिनका ट्रायल लेने के बाद मशीनों को अब अपडेट किया गया है। पहले दिन मशीन में किसी तरह की दिक्त आने की आशंका के चलते रोडवेज परिचालकों ने मैनुअल तौर पर भी टिकट देने की सुविधा साथ रखी। ई टिकटिंग मशीनों के शुरू होने के बाद यात्रियों के साथ रोडवेज को भी इसका काफी लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा से बठिंडा के लिए शुरू किया नया रूट, मिलेगी सुविधा
रोडवेज के पास नई बसें पहुंचने पर अब यात्रियों के सुविधा देने के लिए नई रूटों पर बसों का भी संचालन किया जा रहा है। रोडवेज की ओर से सिरसा से बठिंडा के लिए नए रूट अब शुरू किया गया है। रोडवेज बस सुबह सवा 10 बजे सिरसा से चलकर ओढां, डबवाली से होते हुए बठिंडा पहुंचेंगी। हालांकि इससे पहले भी एक ही बस सिरसा से बठिंडा के लिए चलाई जा रही है। बठिंडा में एम्स में जिले के कई कैंसर मरीजों का इलाज चल रहा है। बस सेवा शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगी। अस्पताल का कार्ड होने पर विभाग की ओर से उक्त मरीज को मुफ्त में यात्रा भी करवाई जा रही है।

पहले दिन डबवाली और हिसार रूट पर ई टिकटिंग मशीनों का संचालन किया गया है। सिरसा से बठिंडा के लिए नई बस सुविधा भी यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा ।
सुधीर कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed