{"_id":"620d3b656d0b760f3f67e525","slug":"during-de-domination-three-accused-were-arrested-with-drugs-sirsa-news-hsr62448293","type":"story","status":"publish","title_hn":"डे- डोमिनेशन के दौरान तीन आरोपी मादक पदार्थों के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डे- डोमिनेशन के दौरान तीन आरोपी मादक पदार्थों के साथ काबू
विज्ञापन
डे- डोमिनेशन के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला पुलिस द्वारा पुलिस उपस्थिति दिवस के अवसर पर पूरे जिले में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबंदी व चेकिंग की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि वे अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने के बारे में निर्देश जारी किए गए। थाना-चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, एस्कोर्ट गार्द आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया गया है । छह घंटे चले सर्च अभियान के दौरान सभी राइडर, पीसीआर निरंतर गश्त में रही है।
एसपी ने दिए निर्देश
एसपी ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने एरिया में गश्त व चेकिंग की है तथा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा भीड़-भाड़ वाले बाजार जैसे रोड़ी बाजार, मोहता मार्केट, सदर बाजार, बेगू रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा समस्त जिले के होटल, ढाबों, धर्मशाला, पीजी, होस्टल आदि को चेक किया गया। गश्त, नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है।
विज्ञापन
वाहनों की जांच कर काटे चालान
डे-डोमिनेशन अभियान के दौरान जिला पुलिस ने अनेक वाहनों को चेक किया। जिसके दौरान 85 वाहनों के चालान काटे गए जबकि दो को इंपाउंड किया गया है। सर्च अभियान के दौरान तीन लोगों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने बोलेरो गाड़ी सवार दो लोगों को 7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ जबकि सदर डबवाली थाना पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को 5.48 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।