फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug smuggler arrested with 7.09 grams of heroin

Sirsa News: 7.09 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 7.09 grams of heroin
डबवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 7.09 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी दादू निवासी जसविंदर सिंह उर्फ गग्गू को बस अड्डा गांव दादू से काबू किया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के लिए बस अड्डा गांव दादू पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। इस दाैरान गांव की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन मिली। हेरोइन बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

6.75 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर काबू

डबवाली। थाना शहर पुलिस ने 6.75 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में कबीर बस्ती मंडी डबवाली निवासी बलविंदर उर्फ गोगली को काबू कर लिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 5 अक्तूबर को सीआईए स्टाफ कालांवाली पुलिस टीम गश्त पर अबूबशहर रोड गांव मसीतां से आरोपी गांव मसीतां निवासी शंकर लाल को 6.75 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर जेल में बंद करवाया था। उस आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह हेरोइन पकड़े गए आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ गोगली ने ही बेची थी। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर उर्फ गोगली को काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अदालत से गैर हाजिर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिरसा। चौकी गोल बाजार पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में अदालत से गैरहाजिर रहने वाले वार्ड एक, मंडी डबवाली निवासी जोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया आरोपी एनआई एक्ट 198/2023 धारा 138 में माननीय अदालत डबवाली से गैरहाजिर चल रहा था। इसके खिलाफ अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी जोनी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। आदेशानुसार जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed