फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver-operator dies after being buried under wood while changing trolley tire

ट्रॉली का टायर बदलते समय लकड़ियों के नीचे दबने से चालक-परिचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Driver-operator dies after being buried under wood while changing trolley tire
मल्लेका के पास ट्राली से जमीन पर गिरी सफेदे की लकड़ियां। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव मल्लेकां के नजदीक ढाबे के पास सफेदे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पंक्चर टायर को बदलते समय चालक और परिचालक लकड़ियों के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने चालक परिचालक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंजाब के मलोट के राम सिंह व काकू के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राम सिंह व काकू ऐलनाबाद से सफेदे की लकड़ियों की ट्रॉली भरकर सिरसा ला रहे थे। जब वे गांव मल्लेका के पास पहुंचे तो ट्रॉली का एक टायर पंक्चर हो गया। इस पर उन्होंने एक ढाबे के पास ट्रैक्टर को रोक लिया और ट्रॉली के पंक्चर हुए टायर को बदलने लगे। इसी दौरान जगह कच्ची होने के कारण जैक और स्पॉट हट गई। जिसके कारण ट्रॉली एक तरफ झुक गई और दोनों उस ट्रॉली से गिरी लकड़ियों के नीचे दब गए। लोगों ने किसी तरह दोनों को लकड़ियों को नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक 42 वर्षीय राम सिंह पंजाब के मलोट क्षेत्र के गांव आलमवाला व 26 वर्षीय काकू दानेवाला का निवासी है। हादसे में दोनों की मरने की सूचना मल्लेकां चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

परिजन बोले किराये पर ट्रॉली चलाते थे काकू और राम सिंह
परिजन रणजीत सिंह ने बताया कि मलोट से वह दो ट्रॉलियां लेकर किराये पर लेकर ऐलनाबाद में आए हुए थे। एक ट्रॉली पर दो-दो व्यक्ति थे। एक ट्रॉली पंक्चर होने के बाद उससे गिरी लकड़ियों के नीचे दबने से काकू और राम सिंह की मौत होने की सूचना उन्हें मिली थी। दूसरी ट्रॉली पर लक्ष्मण और लाड़ी ने उन्हें लकड़ियों के नीचे से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया था। काकू और राम सिंह के दो-दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर रात को ट्रॉली का पंक्चर टायर बदलते समय घटना हुई थी। मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
-सुमित कुमार, जांच अधिकारी, मल्लेकां चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed