फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dr. Inderjit, accused of taking bribe, was sent to judicial custody by the court

रिश्वत लेने के आरोपी डॉ. इंद्रजीत को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Inderjit, accused of taking bribe, was sent to judicial custody by the court
सिरसा। 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ेे गए सेक्टर 20 पीएचसी इंचार्ज डॉ. इंद्रजीत को विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा के खैरपुर निवासी निखिल ने विदेश जाना था। इसके लिए उसे कोविड- 19 वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र चाहिए था। निखिल टीकाकरण करवाने सेक्टर 20 हुडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गया। सेंटर इंचार्ज डॉ. इंद्रजीत ने निखिल से कहा कि वैक्सीन की कमी है। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि टीकाकरण करवाने से उसे नुकसान होगा और मौत भी हो सकती है। निखिल का कहना है कि डॉक्टर ने उससे बिना टीकाकरण करवाए सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। इसके बाद निखिल ने विजिलेंस ब्यूरो सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी को शिकायत की। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed