{"_id":"687d2cba7057c764cf0fa04f","slug":"doda-poppy-smuggling-accused-arrested-on-three-day-remand-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141135-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर
Sun, 20 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सतपाल। स्रोत : पुलिस
सिरसा। सीआईए टीम ने 2245 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी मामले में आरोपी हरिपुरा (हनुमानगढ़) निवासी रामचन्द्र उर्फ रामू बावरी के भाई सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था और अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड के आदेश दिए है। रिमांड के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने का काम करेगी।
सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी सतपाल व उसका भाई रामचंद्र उर्फ रामू बावरी ट्रक के से झारखंड व राजस्थान से भारी मात्रा में डोडा पोस्त की तस्करी करते थे। इस मामले में विकास कुमार, सतबीर सिंह, जगदीप सिंह उर्फ विक्का और रामचन्द्र बावरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके खिलाफ 21 अप्रैल 2024 में थाना डिंग में मामला दर्ज है।
डिंग थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर 2245 किलो डोडा पोस्त एक ट्रक से बरामद किया था। आरोपी विकास कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। विकास कुमार ने पुलिस पूछताछ में अपने अन्य साथियों की जानकारी दी थी। इस संबंध में सीआईए सिरसा ने झारखंड, राजस्थान व मध्य प्रदेश में छापा डालकर आरोपी रामचंद्र, विकास, सतबीर और जगदीप को गिरफ्तार किया था।