{"_id":"66d2c913a2dada556b0a1b3a","slug":"doda-poppy-found-with-haryana-roadways-bus-driver-police-arrested-bus-used-to-run-between-sirsa-and-pokhran-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोडवेज बस चालक के पास मिली डोडा पोस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार; सिरसा से पोखरण के बीच चलती थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोडवेज बस चालक के पास मिली डोडा पोस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार; सिरसा से पोखरण के बीच चलती थी बस
Sat, 31 Aug 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:11 PM IST
सार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमाल गांव के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। शुक्रवार शाम को राजस्थान के नोहर की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की एक बस की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा से राजस्थान के पोखरण के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस में बस चालक राजस्थान से डोडा पोस्त ले कर आ रहा था। पुलिस ने जमाल गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को तलाशी के दौरान 4 किलो 485 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। इस पर आरोपित चालक रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जमाल के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान शुक्रवार शाम को राजस्थान के नोहर की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस की तलाशी ली गई। पुलिस ने देखा कि रोडवेज बस चालक की सीट के पीछे एक प्लास्टिक का क्टटा रखा हुआ था। पुलिस ने जब क्टटा के बारे में पूछा कि ये किसका है। इस पर बस चालक हडबड़ा कर कहने लगा कि यह तो मेरा है। इसके बाद पुलिस ने तालाशी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने नजदीकी राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाया गया। राजपात्रित अधिकारी कृष्ण कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी रुपावास को बुलाकर तलाशी ली। जिसमें डोडा पोस्त मिला। इसके बाद बरामदा कट्टा डोडा पोस्त का कम्प्युटराईज काटा से वजन किया गया। जिसमें बस चालक के पास 4 किलो 685 ग्राम पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपी चालक रमेश कुमार निवासी नाथूसरी कलां ने बताया कि वह राजस्थान के नोहर से डोडा पोस्त लेकर आया। जांच अधिकारी पूनम सिंह ने बताया कि इस मामले की अभी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन