फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doctors are also getting infected, roster of doctors made for E Sanjivani OPD

चिकित्सक भी मिल रहे संक्रमित, ई संजीवनी ओपीडी के लिए बनाया डॉक्टरों का रोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors are also getting infected, roster of doctors made for E Sanjivani OPD
ई संजीवनी ओपीडी एप संबंधित कर्मचारी से जानकारी लेते सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक भी अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों को सुविधा देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने ई संजीवनी ओपीडी एप से मरीजों की जांच करने की प्रक्रिया में तेजी लानी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 50 डॉक्टरों का एप पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के लिए ऑनलाइन रोस्टर भी बना लिया गया है।
विज्ञापन

ई संजीवनी ओपीडी एप का लाभ मरीज अपने मोबाइल में इसे डाउनलोड कर ले सकते हैं। मरीज एप के माध्यम से ही घर बैठे मोबाइल पर विशेषज्ञों से जांच करवा सकते हैं। मरीज एप पर डॉक्टर को अपनी परेशानी बता सकते हैं। जिसके बाद डॉक्टर मरीज के लक्षणों की जानकारी लेकर उसके अनुसार मरीजों को परामर्श देंगे और दवाई की पर्ची भी ऑनलाइन ही मरीज के पास भेजी जाएगी। पर्ची के माध्यम मरीज अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर या अन्य किसी सरकारी केंद्र से दवाई ले सकता है। इससे मरीज घर बैठे कभी भी विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। मरीजों को चिकित्सा की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बनाया गया है रोस्टर
एप के माध्यम से मरीजों को सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से अब 50 डॉक्टरों का रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर के माध्यम से ही डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों की जांच के लिए अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि हर प्रकार की बीमारी का परामर्श मरीजों को दिया जा सके और उसी के अनुुसार दवाई मरीज ले सके। वहीं विभाग की ओर से अभी एप में भी कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। ताकि जिस भी बीमारी का मरीज एप पर परामर्श लेने के लिए पहुंचे तो उसे उसी बीमारी के विशेषज्ञ से परामर्श दिलवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी लाइन में लगने की नहीं आवश्यकता
ई संजीवनी ओपीडी से मरीज घर बैठे ही हर प्रकार की बीमारी का इलाज ले सकते हैं। इसके लिए मरीजों को अस्पतालों की लंबी कतार और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं है। मरीज मोबाइल से सीधा डॉक्टर से परामर्श ले सकता है। जिले के 130 से अधिक डॉक्टरों का अब इस एप पर रजिस्ट्रेशन किया जाना है। जिसके बाद हर प्रकार के मरीजों को एप से ही इलाज मिल सकेगा।

ई संजीवनी ओपीडी एप पर मरीज घर बैठे ही विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं। मरीजों को सुविधा देने के लिए अब एप में भी सुधार करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले के 50 मरीजों का इस पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। डॉक्टरों की ओर से एप के माध्यम से ही दवाई की पर्ची दी जाएगी। एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
-डॉ. पंकज कुमार, नोडल अधिकारी, ई संजीवनी ओपीडी एप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed