{"_id":"68f7cfbac9429e04a400a9a7","slug":"diwali-festival-celebrated-with-great-pomp-across-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146277-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया दिवाली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया दिवाली पर्व
Tue, 21 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के शक्ति नगर में दिवाली पर दीपों से घर को सजाती मोनिका।
सिरसा। जिलेभर में सोमवार व मंगलवार की रात दिवाली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया। शाम ढलते ही घर, आंगन, छत और चौबारों में दीपों की रोशनी जगमगाने लगी। रंग-बिरंगी झालरों, मोमबत्तियों और दीयों की चमक से पूरा शहर रोशन हो उठा। लोगों ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आतिशबाजी और रोशनी से देर रात तक दीपोत्सव का उल्लास छाया रहा।
जिले में कई परिवारों ने मंगलवार को भी दिवाली का उत्सव मनाया। जिसके चलते बाजारों में मंगलवार को भी भीड़ देखने को मिली। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ मिठाई की दुकानों, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट और बर्तनों की दुकानों पर नजर आई। बच्चों में पटाखे, फुलझड़ियों और खिलौनों को लेकर खास उत्साह देखा गया। मिठाई और नमकीन की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
महिलाओं ने सजाए घर, किए दीपोत्सव
त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह नजर आया। कई दिनों से चल रही सफाई और साज-सज्जा के बाद सोमवार और मंगलवार को महिलाओं ने घरों को फूल-मालाओं, रंगोली और सजावटी लाइट्स से सजाया। दीपक जलाकर आंगन, मंदिर और मुख्य द्वार पर रोशनी की गई। रात को पूजा के बाद घर-परिवार एक साथ बैठकर मिठाइयों, पकवानों और पूजा प्रसाद का आनंद लेते दिखाई दिए।