फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District police identified 10 villages affected by drugs, campaign will run

जिला पुलिस ने नशे से प्रभावित 10 गांव किए चिह्नित, चलेगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
District police identified 10 villages affected by drugs, campaign will run
सिरसा। नशा तस्करों पर और अधिक प्रभावी ढंग से शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने अब नशे से प्रभावित गांवों को चयनित कर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिला में नशे से प्रभावित 10 गांवों की सूची तैयार कर संबंधित डीएसपी तथा थाना प्रभारी को इन गांव में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सर्वप्रथम गांव चौटाला, देसूजोधा घुंकावाली, जांडवाला जटान, मल्लेका, दड़बा कलां, तलवाड़ा खुर्द, बणी, करीवाला तथा भावदीन गांवों को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन गांवों को संबंधित डीएसपी गोद लेंगे तथा इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर व सहायक उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को गांव का प्रभार दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन गांवों में पुलिस टीम जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी वही इन गांवों में जाकर पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी लोगों को नशे जैसी बुराई के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इसलिए नशे की पूर्ति के लिए युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर कोई युवा बुरी संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फंसे हुए हैं तो उन्हें भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का हर संभव प्रयास कर उसकी मदद भी करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने आह्वान किया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए जिला पुलिस का बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed