फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level Children's Day from 13th, 44 different types of competitions will be held.

Sirsa News: जिलास्तरीय बाल दिवस 13 से, विभिन्न तरह की 44 प्रतियोगिताएं होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
District level Children's Day from 13th, 44 different types of competitions will be held.
सिरसा। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 18 अक्तूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार बाल दिवस कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रतिभा विकास और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान कुल 44 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और विद्यालयों में उत्साह का माहौल है। सभी विद्यार्थियों के समूह बनाए गए हैं। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

चार समूहों में बांटे गए विद्यार्थी
- प्रथम समूह : पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी।
- द्वितीय समूह : छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी।
- तृतीय समूह : नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी।
- चतुर्थ समूह : ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी।
---------------
कला, संस्कृति और ज्ञान से जुड़ीं प्रतियोगिताएं
बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 44 प्रतियोगिताओं में रंगोली, पेंटिंग, कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद, एकल गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, मॉडल मेकिंग, कहानी कहने, सुलेख, हस्तकला, क्विज़, पोस्टर मेकिंग, और पर्यावरण विषय पर प्रोजेक्ट निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके अलावा बच्चों में जनहित विषयों जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और नशा मुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विद्यालयों में विद्यार्थी कर रहे तैयारियां
बाल दिवस के कार्यक्रमों की सूचना मिलते ही स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षक विद्यार्थियों का चयन कर रहे हैं, ताकि हर समूह से श्रेष्ठ प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। कई विद्यालयों ने अपने स्तर पर अभ्यास सत्र भी शुरू कर दिए हैं। कला और नृत्य वर्ग के बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
----------------
जिला स्तर पर होगा आयोजन
ये सभी प्रतियोगिताएं जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहां चयनित बच्चे आगे राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
सभी स्कूलों को भेजे गए निर्देश
परिषद की ओर से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों की प्रविष्टियां मांगी गई हैं। हर स्कूल को अपने विद्यार्थियों की सूची निर्धारित तिथि तक परिषद कार्यालय में जमा करानी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
----------------
विजेताओं को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार
बाल दिवस के समापन के बाद एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बाल कल्याण परिषद के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

----------------

इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। बाल दिवस केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है। इन कार्यक्रमों के जरिये बच्चों को अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और समाज के प्रति कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। --- पूनम नागपाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल भवन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article