फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Election Officer inspected EVM strong room

Sirsa News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
District Election Officer inspected EVM strong room
सिरसा। जिलाधीश आरके सिंह ने सोमवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जिले के सिरसा, रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद व डबवाली विधानसभा सेग्मेंट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की ड्यूटी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को नियमों की सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से स्ट्रांग रूम में आने वाले लोगों की हाजिरी की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले स्ट्रांग में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम के सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से काम करने चाहिए। राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के एजेंट या अन्य आधिकारिक व्यक्ति अगर स्ट्रांग परिसर में आते हैं तो उनकी रजिस्टर में एंट्री अवश्य होनी चाहिए। स्ट्रांग रूम में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, जिन्हें एलईडी पर स्ट्रांग रूम बाहर से दिखाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ रहनी चाहिए। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम में अन्य किए गए अन्य प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के दिन काउंटिंग टेबल भी सुरक्षा घेरे में रहेंगी

जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मतगणना के दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रबंध किए जा रहे हैं। मतगणना केंद्रों में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा मतगणना के लिए स्थापित की जाने वाली काउंटिंग टेबल के लिए लोहे के जाल का घेरा बनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय पुरानी तहसील में मतगणना के लिए बनाए जा रहे सुरक्षा घेरे की सामग्री की जांच करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरा करें ताकि असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed