{"_id":"61e31580d050013865731b94","slug":"distribution-of-60-thousand-bags-in-a-day-40-thousand-stock-left-sirsa-news-hsr6221123151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर में 60 हजार बैगों का वितरण, 40 हजार स्टॉक बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर में 60 हजार बैगों का वितरण, 40 हजार स्टॉक बाकी
विज्ञापन
वितरण केंद्र के बाहर लाइनें लगाकर खड़े यूरिया लेने पहुंचे किसान।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में यूरिया की कमी से जूझे रहे किसानों के लिए शनिवार का दिन काफी राहत भरा रहा। किसानों को दिनभर में 60 हजार यूरिया बैगों का वितरण किया गया। हालांकि इसके लिए भी किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे से केंद्रों के बाहर खड़े होकर लाइन में लगने के बाद किसानों को खाद मिल पाई। हालांकि बीते दिन खाद न मिलने के कारण किसानों ने रोड जाम कर दिया था और लघु सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी।
शनिवार को खाद लेने के लिए सुबह 5 बजे से किसान अनाज मंडी स्थित केंद्रों पर पहुंच लाइनों में लगना शुरू हो गए। सुबह से शाम छह बजे तक किसानों की केंद्रों के बाहर लंबी कतार देखने को मिली। दिनभर एक आधार कार्ड पर किसानों ने 10 यूरिया के बैग उपलब्ध हो पाए। दिनभर शहर के सात केंद्रों पर किसानों को खाद का वितरण किया गया। विभाग के पास अब दो हजार मिट्रिक टन खाद का स्टॉक पड़ा है। विभाग की ओर से रविवार को भी यूरिया का वितरण किया जाएगा। शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जा रही है।
सात केंद्रों पर हुआ यूरिया का वितरण
किसानों की संख्या को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा अनाजमंडी स्थित सात वितरण केंद्रों पर यूरिया का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 60 हजार यूरिया बैग का वितरण प्रति किसान 10-10 बैग कर किया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को किसानों ने यूरिया ना मिलने के कारण आक्रोशित होकर सरकूलर रोड स्थित जगदेव सिंह चौक पर जाम लगा दिया था। इस कारण विभाग ने शनिवार को वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर अधिक सात कर दी है।