{"_id":"61c60887e3ae4b1f1a40a241","slug":"directorate-extended-the-date-till-31-for-not-updating-the-data-on-the-portal-by-private-school-operators-sirsa-news-hsr6202993167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों द्वारा पोर्टल पर डाटा अपडेट ना करने पर निदेशालय ने 31 तक तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों द्वारा पोर्टल पर डाटा अपडेट ना करने पर निदेशालय ने 31 तक तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134ए में दाखिल ले चुके विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट ना होने के चलते शिक्षा निदेशालय ने दाखिले की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। वहीं निजी स्कूल संचालकों द्वारा दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दाखिला स्लिप भी नहीं दी जा रही है और न ही उनका डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रूव किया जा रहा है। वहीं अभिभावकों द्वारा मिल रही शिकायतों के चलते दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों को जांचने के लिए जिला शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेंगी।
निजी स्कूल संचालकों द्वारा सत्र 2021-22 के नियम 134ए के दाखिलों को लेकर निदेशालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे। निजी स्कूलों की इस देरी के चलते शिक्षा निदेशालय ने दाखिला करने की तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। बता दें शिक्षा निदेशालय द्वारा स्टे के आदेशों को न मान निजी स्कूल संचालकों को दाखिल करने के आदेश दिए थे जिसके बाद 21 दिसंबर से दाखिले शुरू किए थे।
शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल में किया जाएगा निरीक्षण
नियम 134ए के तहत दाखिला न देने वाले स्कूलों में निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी उतरेंगे। अभिभावकों की शिकायत है कि निजी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी शिकायत प्राप्त स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेंगे और मौके पर दाखिला करवाएंगे।
विज्ञापन
निजी स्कूल द्वारा पोर्टल पर डाटा अपडेट ना करने के चलते निदेशालय ने दाखिले की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
-आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा। फोटो