फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Digital arrest for a fraud of 8.80 lakh, Ranjot Singh from Jagmalwali village in Sirsa arrested

Sirsa News: डिजिटल अरेस्ट कर 8.80 लाख की ठगी, सिरसा के जगमलवाली गांव का रंजोत सिंह गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest for a fraud of 8.80 lakh, Ranjot Singh from Jagmalwali village in Sirsa arrested
अल्मोड़ा। साइबर ठगों ने पुलिस और जांच एजेंसी का फर्जी अधिकारी बनकर आतंकवाद संबंधी झूठे मामले में फंसाने का खौफ दिखाया और एक व्यक्ति को डिजिटल हाउस अरेस्ट में रखकर 8.80 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने साइबर ठग रंजोत सिंह निवासी ग्राम जगमलवाली जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि जीवन सिंह रावत निवासी ग्राम धारड़, थाना भतरौंजखान, अल्मोड़ा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को पुलिस और जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आतंकवाद से जुड़े फर्जी मामले में नाम आने का भय दिखाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जेल भेजने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और 8.80 लाख रुपये विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से ऐंठ लिए। इस मामले में भतरौंजखान थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और साइबर टीम की मदद से आरोपी रंजोत सिंह को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed