फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dhanteras: Money rained heavily on Teras, business crossed 100 crores

Sirsa News: तेरस पर खूब बरसा धन, कारोबार 100 करोड़ पार

Wed, 30 Oct 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Money rained heavily on Teras, business crossed 100 crores
सिरसा में स्वर्णकार की दुकान में लगी ग्राहकों की लाइन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। धनतेरस पर बाजारों में धन की वर्षा हुई। सोने-चांदी के बढ़ते दाम भी खरीदारी के आगे फीके नजर आए। जिलेभर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग सराफा, बर्तन, वाहनों और बिजली चालित सामान की खरीदारी करते नजर आए। किसी ने कार ली तो कोई आभूषण खरीदता दिखा। ओवरऑल बात करें तो जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी थी। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। शहर के रोड़ी बाजार, भादरा बाजार, पालिका बाजार, सदर बाजार, सिटी थाना रोड, जनता भवन रोड, बरनाला रोड, बेगू रोड, मोहता मार्केट में बर्तन की दुकानों और ज्वेलरी शॉप पर संचालक दिनभर व्यस्त रहे। दोपहर बाद दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

बाजारों में घरों में सजावटों का सामान की खूब खरीदारी हुई। लोगों ने घरों में लगाने के लिए फुलझड़ियां, फूलों के गुलदस्ते, दीवारों पर लगाने वाले स्टीकर, तस्वीरें आदि खरीदी। इस दौरान प्लास्टिक और कागज से बने माता लक्ष्मी के पैरों की भी खूब खरीदारी हुई। बर्तन विक्रेता रोशन लाल ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री के प्रति लोगों की विशेष रुचि होती है। अन्य दिनों में तो नए प्रकार के प्लास्टिक की क्रॉकरी की ही बिकती है। इस बार लोग स्टील के फैंसी बर्तन खरीद रहे हैं। बेगू रोड स्टील बर्तन दुकानदार गुलशन ने बताया कि लोग रस्म अदायगी के लिए भी स्टील के बर्तन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें रही रुचि
महीने के आखिरी दिन होने के बाद भी कार बाजार और दोपहिया वाहनों को खरीदा गया। रॉयल इन्फील्ड दोपहिया खरीदने के लिए युवाओं में उत्साह दिखा तो ई-स्कूटी बाजार में सभी को लुभा रही है। परिजन कम उम्र के बच्चों को ई-स्कूटी दिला रहे हैं। कार बाजार में तेजी देखने के लिए मिली। नए मॉडल लोगों को पसंद आ रहे हैं।

----


सबसे ऊंची कीमत पर भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं सिक्के
ज्वेलरी की दुकान पर चांदी और सोने के सिक्के ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दामों में अधिक तेजी के बावजूद लोगों ने इनकी खरीदारी की। लोगों ने ज्वेलरी भी खरीदी। इस बार चांदी के नए किस्म के चौकोर सिक्के भी खूब बिके।
-
सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क
सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। दिनभर पुलिस ने व्यस्त बाजारों में गश्त की। बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम पैदल गश्त करती रही। महिला पुलिस की मौजूदगी से भीड़ के बीच बाजारों में छेड़छाड़ और छीनाझपटी जैसी घटना नहीं हुई। पुलिस ने वाहन चालकों को भी यातायात बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।


कोट्स

घरों के मेन गेट पर फर्श पर लगाने और दरवाजे पर लगाने के लिए माता के पैरों जैसे चित्र खरीदे हैं ताकि दीवाली के मौके पर माता घर में प्रवेश करें। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले सजावट के सामान में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले 10 रुपये में मिलने वाली सामग्री इस बार 20 से 25 रुपये की हो गई है। -राजकुमार, दुकानदार, मोहता मार्केट, सिरसा।

-----
ग्राहकों को छूट भी दी जा रही है। 50,000 रुपये वाली ई-स्कूटी 5,000 रुपये की छूट के साथ बेच रहे हैं। अन्य मॉडलों में भी 5,000 से 10,000 रुपये तक के उपहार दिए गए। ग्राहकों को ऑफर काफी पसंद आ रहे हैं। इस बार बेहतर कारोबार हो रहा है। - विवेक कंबोज, शोरूम मालिक।




-
कोट्स-
बाजारों में खूब रौनक रही है। लोगों ने मोती, चांदी के छोटे बर्तन, चांदी के सिक्के, चांदी की माता की मूर्तियां, सोने के आभूषण और हार तक खरीदे हैं। जिले में इस बार ग्राहकों में ज्वेलर्स को काफी बिक्री हुई है। - बंसी लाल सोनी, शेरपुरा ज्वेलर्स।

---बॉक्स--
जिले का अनुमानित कारोबार का आंकड़ा
सराफा कारोबार - 45 करोड़
वाहन कारोबार - 35 करोड़
बर्तन कारोबार- 12 करोड़
अन्य कारोबार - 10 करोड़

--

सिरसा में स्वर्णकार की दुकान में लगी ग्राहकों की लाइन।   संवाद

सिरसा में स्वर्णकार की दुकान में लगी ग्राहकों की लाइन।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed