{"_id":"6217d2a477c80c4b94189d97","slug":"development-work-will-be-done-from-rs-2-crore-12-lakh-in-model-cultural-school-of-the-city-proposal-sent-sirsa-news-hsr625166640","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मॉडल सांस्कृति स्कूल में होंगे 2 करोड़ 12 लाख रुपये से विकास कार्य, भेजा प्रपोजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मॉडल सांस्कृति स्कूल में होंगे 2 करोड़ 12 लाख रुपये से विकास कार्य, भेजा प्रपोजल
विज्ञापन
मॉडल सांस्कृति स्कूल का मुख्यद्वार।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के अनाज मंडी स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नवीकरण किया जाएगा। प्राचार्य ने लंबित पड़े विकास कार्यों व नए करवाएं जाने वाले निर्माण कार्यों की सूची व प्रपोजल बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। स्कूल प्रबंधन ने 4 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रपोजल बनाया है। इस बारे में निदेशालय को अभी 2 करोड़ 12 लाख रुपये का अस्टीमेट जमा करवा दिया है। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने फिजिबिलिटी, मैप, साइट प्लान भेजा है।
निदेशालय को भेजे प्रपोजल में स्कूल में 33 नई कक्षाएं बनाने की भी मांग की है। बता दें कि स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल में तीन विज्ञान लैब स्थापित की जाएगी। जिसमें विद्यार्थी विज्ञान की प्रायोगिक कक्षाएं लगा सकेंगे। स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को बैठकों को करवाने के लिए एक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों की संस्कृति गतिविधियां करवाई जाएंगी। वहीं स्कूल में रंग-रोगन व चित्रकारी करवाई जाएगी।
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे कैमरे
स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे लगवाएं जाएंगे। इस बारे में भी शिक्षा निदेशालय को मांग भेज दी गई है। स्कूल में कुल 97 कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी सहायता से स्कूल की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएंगी। प्रत्येक कक्षा में बच्चों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगवाने की मांग की गई। इन कैमरों का संचालन प्राचार्य के कार्यालय में रखा जाएगा। ताकि वह अपने कार्यालय से ही इन कैमरों के माध्यम से सब पर नजर रख सकें।
विज्ञापन
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेगा ऑडिटोरियम
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लाखों रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम की मांग भी की गई है। जिसके निर्माण के बाद विद्यार्थियों को खुले में कार्यक्रम नहीं करने पड़ेंगे। वहीं इसी के साथ स्कूल में असेंबली शेड बनाने की भी मांग की गई है ताकि विद्यार्थियों को गर्मी के सीजन में धूप में खड़ा होकर सुबह की प्रार्थना न करनी पड़े।
- स्कूल के लिए इस प्रकार से किया गया है प्रपोजल तैयार
- 33 नए कमरे
- 3 विज्ञान लैब
- 97 सीसीटीवी कैमरे
- लड़के व लड़कियों के लिए 6 सुलभ शौचालय
- मुख्य द्वार का निर्माण कार्य
- 2 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- पूरे स्कूल में नई बिजली व्यवस्था
- स्कूल पार्किंग शेड
- गर्ल्ज कॉमन रूम
- 1 ऑडिटोरियम
- पूरे स्कूल की इंटर लॉकिंग
- रंग रोगन
- साइकिल स्टैंड
- असेंबली शेड
मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में विकासकार्यों के लिए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने एक बैठक बुलाई थी। जिसके तहत स्कूल में विकास कार्य करवाने का प्रपोजल मांगा था। स्कूल प्रबंधन ने 4 करोड़ रुपये का प्रपोजल बनाया है। जिसमें से अभी 2 करोड़ 12 लाख रुपये का अस्टीमेट बनाकर निदेशालय को सबमिट करवा दिया है। उम्मीद हे कि जल्द ही प्रपोजल हो जाएगा। इसके बाद स्कूल में विकास कार्य शुरू करवाएं जाएंगे।
-मदन मलिक, प्राचार्य, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सिरसा।