Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Developed interest in English language among students

Sirsa News: विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Developed interest in English language among students
सिरसा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में आयोजित तीन दिवसीय इंग्लिश लैंग्वेज स्कि
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में आयोजित तीन दिवसीय इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की स्पीकिंग, लिसनिंग, रीडिंग एवं राइटिंग स्किल्स को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स सुदीप सानिवाल, राकेश मोहन, पवन कनोजिया, सुरेश करुणादीप और वरुण बजाज ने इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र लिए। प्रशिक्षकों ने शिक्षण प्रक्रिया में इंटरएक्टिव लर्निंग, एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग एवं कम्युनिकेशन ओरिएंटेड एप्रोच को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के पूर्व उप निदेशक पवन सुथार एवं वर्तमान में न्यायधीश, पीएलए कोर्ट ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शिक्षकों की भाषाई दक्षता एवं संप्रेषण कौशल को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अध्यापक विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रयोग के प्रति आत्मविश्वास एवं सहजता विकसित करने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता डाॅ. सतबीर न्योल, डाॅ. राजेश खुराना, नरेश नरूला, डाॅ. विनोद कुमार, सूरज दुग्गल, दलीप गोदारा आदि मौजूद रहे।




-------------

डाइट डिंग सिरसा में जिले के समस्त खंडों में कार्यरत टीजीटी अंग्रेजी के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित तीन दिवसीय लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण लेने के बाद अध्यापक, कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। --- डाॅ. राकेश मोहन, कोऑर्डिनेटर, इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट डिंग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article