{"_id":"64384ae0750973e46708051a","slug":"deramukhis-family-left-for-abroad-after-childrens-examination-sirsa-news-c-21-hsr1033-106212-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बच्चों की परीक्षा के बाद डेरामुखी का परिवार विदेश रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बच्चों की परीक्षा के बाद डेरामुखी का परिवार विदेश रवाना
Fri, 14 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपनी माता के साथ डेरामुखी की फाइल फोटो।
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम का परिवार अब विदेश चला गया है। बच्चों की परीक्षा के लिए बेटा सिरसा आया था। अब परीक्षा हो चुकी है, तो डेरामुखी की मां भी विदेश चली गईं। हालांकि डेरामुखी ने पिछले दिनों जेल से लिखी चिट्ठी में इस बात का स्वयं खुलासा किया था। डेरामुुखी ने लिखा था कि बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए वे विदेश जाएंगे।
बताया जा रहा है कि डेरामुखी के पोते की 12वीं की पढ़ाई चल रही थी। इसलिए पहले ही परिवार विदेश चला गया था। पिछले महीने परीक्षा थी। इसलिए परिवार सिरसा आया था। हालांकि डेरा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए। केवल हनीप्रीत ही डेरामुखी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में नजर आई। अब बताया जा रहा है कि पोते की परीक्षा के बाद डेरामुखी का बेटा अपनी दादी को साथ ले गया है। उनके साथ डेरामुखी की पत्नी भी साथ गई हैं। डेरा की ओर से इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।