फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dera sewadaar, beating allegation, auto driver, road jaam

डेरा के सेवादारों पर मारपीट का आरोप, ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांव शाहपुर बेगू के पास स्थित डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने कथित रूप से डेरे से सवारियां बैठाने पर ऑटो चालक की पिटाई कर दी। सेवादारों की कथित धक्कामुक्की और मारपीट से ऑटो चालकों में रोष फैल गया। ऑटो चालकों ने बेगू बस अड्डे पर ऑटो खड़े करके सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने मारपीट करने वाले सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ऑटो चालक लक्ष्मण दास सवारियां लेकर डेरा सच्चा सौदा गया था। वहां से उसने बेगू रोड की सवारियां बैठा लीं। आरोप है कि इतने में ही डेरा सच्चा सौदा के कुछ सेवादार उसके पास आकर उसे धमकाने लगे। लक्ष्मण दास का आरोप है कि डेरा के सेवादारों ने सवारियां बैठाने पर उसे धमकाया और कहा कि डेरे की सवारियां डेरा वाले ही बैठाकर ले जाएंगे। लक्ष्मण का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इस पर उसने ऑटो यूनियन के प्रधान सुनील संधु को सारी बात बताई। मामले के बारे में पता चलने पर ऑटो चालकों मेें रोष फैल गया और उन्होंने बेगू बस अड्डे के सामने ऑटो रिक्शा खड़े कर सड़क पर जाम लगा दिया। ऑटो चालक डेरा से आने वाली गाड़ियां रोकने लगे। जाम लगने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ऑटो चालकों से कहा कि वे लिखित में शिकायत दें, तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन पर ऑटो चालकों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले पूर्व प्रधान
डेरा के सेवादार काफी समय से तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। वे ऑटो चालकों से कहते है कि डेरा की सवारियां बैठाने का हक उनको है। सेवादार अपनी गाड़ियों में प्रति सवारी दस रुपये वसूलते हैं। यदि कोई ऑटो चालक ऑटो में सवारियों बैठाने लगता है तो उससे अभद्र व्यवहार किया जाता है। ऑटो चालक गरीब परिवार से जुड़े होते हैं और सारे दिन सवारियां ढोकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रशासन भी डेरे के सेवादारों के इस प्रकार के रवैये के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता।
- बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान ऑटो यूनियन

ये बोले यूनियन प्रधान
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सेवादारों ने उन्हें धमकी दी है कि वे डेरे की सवारियां डेरा के वाहन के अलावा किसी में जाने नहीं देंगे। हरियाणा में उनकी सरकार है, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। सदर थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। उम्मीद है कि पुलिस सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई करके ऑटो चालकों को सेवादारों की धक्काशाही से निजात दिलाएगी। सवारियों की मर्जी होनी चाहिए कि वे किस साधन में बैठना चाहती हैं।

- सुनील संधु, प्रधान, ऑटो यूनियन

ये बोले थाना प्रभारी
ऑटो चालकों की तरफ से शिकायत दी गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो जो लोग दोषी मिले उनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जाएगा।
- दलीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed