फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dera Jagmalwali: 17 Panchayats of the area honored Mahatma Virendra by wearing a turban.

डेरा जगमालवाली : क्षेत्र की 17 पंचायतों ने महात्मा विरेंद्र को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Tue, 13 Aug 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dera Jagmalwali: 17 Panchayats of the area honored Mahatma Virendra by wearing a turban.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। मस्ताना शाह बलोचस्तानी आश्रम डेरा जगमालवाली में क्षेत्र की 17 पंचायत ने मंगलवार को महात्मा विरेन्द्र से मुलाकात की। पंचायत सदस्यों ने कहा कि पंचायतें पहले की तरह हर समय उनके साथ खड़ी हैं। जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, उसे भी पूरा करेंगे। जगमालवाली के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सिंह, गुरुद्वारा के पाठी पप्पू सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य परगट सिंह, गुरदास सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरजंट सिंह लंबरदार, लाभ सिंह प्रधान ने विरेंद्र को पगड़ी पहनाई।

मंगलवार को ही ओढां ब्लाक समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह, माखा गांव सरपंच लवप्रीत सिंह, नौरंग गांव के सरपंच सुखदीप सिंह, खोखर गांव सरपंच गुरप्रीत सिंह, दादू गांव के सरपंच बलतेज सिंह, फुल्लो के सरपंच कुलदीप सिंह, असीर गांव के सरपंच मलकीत सिंह पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, हस्सू गांव के सरपंच जसकरण सिंह, मलिकपूरा गांव के सरपंच अवतार सिंह, चोरमार गांव के सरपंच जतिंद्र सिंह, देसुजोधा गांव के सरपंच चरणजीत सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह व मलकीत सिंह डेेरे में पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि महाराज बहादुर चंद वकील साहिब ने जो वसीयत के रूप में हुक्म जारी कर रखा है, वह हर किसी को मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed