फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deputy Commissioner wrote a letter to the Home Department to quash the case of attack on the Deputy Speaker's car

डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमला करने के मामले को रद्द करने के लिए उपायुक्त ने गृह विभाग को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner wrote a letter to the Home Department to quash the case of attack on the Deputy Speaker's car
सिरसा। हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हुए पथराव के मामले में अब जिला प्रशासन ने किसानों पर दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में सिरसा के डीसी डॉ. अजय तोमर ने किसानों पर दर्ज किए गए केस वापस लेने के लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर कुल 23 मामले दर्ज किए गए थे इनमें से अब तक 22 मामलों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर हरियाणा पंजाब भर में किसान तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। इसी कड़ी में 11 जुलाई 2021 को किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इसी बीच कुछ किसानों ने रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर हमला कर पथराव कर दिया था। जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए थे। रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में सिरसा पुलिस ने 100 किसानों पर मामला दर्ज किया था। ऐसे में अब किसानों ने मामले रद्द करवाने के लिए उपायुक्त से भी बैठक की थी। जबकि इससे पहले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के साथ हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा से भी मुलाकात कर मामले रद्द करवाने की मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान जिले में किसानों पर 23 मामले दर्ज किए गए थे। जिनमें से 22 मामलों को वापस ले लिया गया है। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर हुए हमले के मामले को भी वापस लेने के लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed